लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल मिश्र व मुख्यमंत्री गहलोत ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Published: August 22, 2021 12:12 AM

Open in App

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अनेक नेताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का शनिवार शाम लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। राज्यपाल मिश्र ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन राजनीति के एक युग का अवसान है। मिश्र ने उन्हें याद करते हुए कहा कि राजनीति की वह बड़ी शख्सियत ही नहीं थे बल्कि वह ऐसे जननेता थे जिन्हें जनता मन से प्यार करती थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री काल को स्मरण करते हुए कहा कि राजनीति में दृढ़ निश्चय और संकल्प रख कार्य करने वाले और रिश्तों की गरिमा निभाने वाले वह विरल व्यक्तित्व थे। विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने भी सिंह के निधन पर शोक जताया वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक जताते हुए ट्वीट किया,'कल्याण सिंह जी से मेरा गहरा जुड़ाव था। मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने राज्यपाल के रूप में राजस्थान के विकास में भरपूर सहयोग किया।' पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने भी कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAndhra Pradesh: स्पीकर ने सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस और विपक्षी दल तेलुगु देशम के चार-चार विधायकों को अयोग्य घोषित किया, जानिए पूरा मामला

भारतसैलाना से जीते निर्दलीय विधायक कमलेश्वर की क्यों है चर्चा

भारतMizoram Assembly Election Results 2023: उपमुख्यमंत्री तावंलुइया को तुइचांग में ZPM उम्मीदवार से मिली शिकस्त

उत्तर प्रदेशAssembly Elections 2023: यूपी के 2 प्रमुख दल सपा और बसपा अपनी छाप छोड़ने में रहे नाकाम!

मध्य प्रदेशAssembly Elections 2023: रतलाम की 5 सीटों पर होगी 3 दिसंबर को मतगणना, 95 वें राउंड के बाद घोषित होंगे विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतPune Porsche Accident: आरोपी नाबालिग के पिता का दावा- दुर्घटना के समय परिवार का ड्राइवर चला रहा था कार

भारतझारखंड: चंपई सोरेन सरकार की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दो अन्य मंत्रियों को भी पूछताछ के लिए किया तलब, हो सकते हैं गिरफ्तार

भारतChhattisgarh: सुरक्षाबलों और पुलिस के ज्वॉइन ऑपरेशन में हुई गोलीबारी में 7 माओवादी ढेर, हथियार भी जब्त किए गए

भारतPrayagraj Lok Sabha Seat: प्रयागराज में हो रही विरासत की जंग, कौन जीतेगा यह तय करेंगे जमुना पार के 84 गांव?

भारतSaran Seat Violence: राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का मामला, जांच शुरू