लाइव न्यूज़ :

सरकार ने जयपुर गोल्डन अस्पताल में कोविड के 21 मरीजों की मौत पर रिपोर्ट सौंपी:जैन

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि यहां के जयपुर गोल्डन अस्पताल में कोविड के 21 मरीजों की मौत से जुड़ी जो रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंपी गई है उसे प्राथमिक रिपोर्ट माना जाए क्योंकि यह महज एक दिन में तैयार की गई।

रिपोर्ट में इन मौतों की वजह ऑक्सीजन की कमी नहीं बताई गई है।

यह पूछे जाने पर कि उच्च न्यायालय में दिल्ली सरकार की समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में यह क्यों कहा गया है कि जयपुर गोल्डन अस्पताल में हुई मौतें ऑक्सीजन की कमी के चलते नहीं हुई थी, जैन ने कहा, ‘‘इस मामले में, रिपोर्ट एक दिन दिन में सौंपी जानी थी...आप कह सकते हैं कि यह एक प्राथमिक रिपोर्ट है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंतिम रिपोर्ट के लिए हमने एक नयी समिति गठित की थी, जो बत्रा अस्पताल में हुई मौत सहित इस तरह की सभी मौतों की जांच करने वाली थी...लेकिन केंद्र ने समिति को उप राज्यपाल के जरिए भंग करा दिया।’’

उच्च न्यायालय को सौंपी गई दिल्ली सरकार की रिपोर्ट में विशेषज्ञ समिति के निष्कर्षों का हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया है, ‘‘रोग के प्राकृतिक स्वरूप और मौतों का संबंध ऑक्सीजन की कमी से होने के बारे में साक्ष्य के अभाव के चलते समिति की यह राय है कि ये मौतें ऑक्सीजन की कमी के चलते होने की बात नहीं हो सकी है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ इन कई मरीजों को हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि जैसे रोग पहले से थे। ये सभी मरीज अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान किसी न किसी तरह की ऑक्सीजन सहायता या वेंटिलेटर पर निर्भर थे। ’’

उल्लेखनीय है कि बुधवार को जैन ने कहा था कि दिल्ली और देश भर में अन्य स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी के चलते कोविड के कई मरीजों की मौत हुई तथा यह कहना सरासर झूठ है कि जीवन रक्षक वायु (ऑक्सीजन) की कमी के चलते किसी की मौत नहीं हुई।

उन्होंने राज्य सभा में इस संबंध में दिये केंद्र के एक बयान के जवाब में यह बात कही थी।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान 23 अप्रैल को उत्तर पश्चिम दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के चलते गंभीर रूप से बीमार 21 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, तुगलकाबाद इलाके में स्थित बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते एक मई को कोविड के आठ मरीजों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल