लाइव न्यूज़ :

बकरी की मौत, एमसीएल को पड़ी भारी,  60 हजार रुपये के मुआवजा नहीं दिया, 2.68 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 18:14 IST

बयान में कहा गया है कि इस मांग को लेकर एक पड़ोसी गांव के कुछ निवासियों की भीड़ ने तालचेर कोयला क्षेत्र में सोमवार की सुबह 11 बजे से कोयला परिवहन के काम को रोक दिया। इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अपराह्र दो बजकर 30 मिनट पर काम फिर से शुरू हो सका।

Open in App
ठळक मुद्देकाम बाधित होने के कारण एमसीएल को 2.68 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ। इस काम के रुकने से सरकारी खजाने को भी 46 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

ओडिशा में एक सड़क दुर्घटना में एक बकरी की मौत को लेकर हुए आंदोलन के कारण महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) को 2.68 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

एमसीएल ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि एक कोयला परिवहन टिपर (डंपर) की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई थी। बकरी की मौत के लिए स्थानीय निवासियों ने 60 हजार रुपये के मुआवजे की मांग की।

बयान में कहा गया है कि इस मांग को लेकर एक पड़ोसी गांव के कुछ निवासियों की भीड़ ने तालचेर कोयला क्षेत्र में सोमवार की सुबह 11 बजे से कोयला परिवहन के काम को रोक दिया। इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अपराह्र दो बजकर 30 मिनट पर काम फिर से शुरू हो सका।

काम बाधित होने के कारण एमसीएल को 2.68 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ। इस काम के रुकने से सरकारी खजाने को भी 46 लाख रुपये का नुकसान हुआ। बयान में कहा गया है कि कंपनी ने गैर कानूनी तरीके से काम बाधित करने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किये जाने के लिए स्थानीय पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों