लाइव न्यूज़ :

Black Buck Deer: खुशखबरी?, काले हिरणों की संख्या बढ़कर 8,789, देखें साल दर साल रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2025 14:02 IST

Ganjam Black Buck Deer: मौजूद कुल काले हिरण में 5,241 मादा, 1,765 नर और 1,783 अवयस्क काले हिरण शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबरहमपुर वन प्रभाग में काले हिरणों की कुल संख्या 2,758 दर्ज की गई।गंजाम जिले के लोग वर्षों से धार्मिक आस्था के साथ काले हिरणों की सुरक्षा कर रहे हैं।काले हिरणों को स्थानांतरित कर उनके पुराने आवास को पुनर्जीवित करने की पहल कर रहा है।

बरहमपुरः ओडिशा के गंजाम जिले में काले हिरणों की संख्या बढ़कर 8,789 हो गई है। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की ओर से 29 जनवरी को जिले के तीनों वन प्रभागों में कराई गई द्विवार्षिक गणना में काले हिरणों की कुल संख्या 8,789 दर्ज की गई। वर्ष 2023 में गंजाम में काले हिरण की संख्या 7,745 और 2018 में 4,082 आंकी गई थी। नवीनतम गणना के अनुसार, जिले में मौजूद कुल काले हिरण में 5,241 मादा, 1,765 नर और 1,783 अवयस्क काले हिरण शामिल हैं।

वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (संशोधित 1992) के तहत काले हिरण को अनुसूची-1 में रखा गया है और इसे रेड डेटा बुक में ‘संकटग्रस्त’ श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। घुमुसर दक्षिण वन प्रभाग में सबसे अधिक 5,627 और घुमुसर उत्तर वन प्रभाग में सबसे कम 404 काले हिरण पाए गए। वहीं, बरहमपुर वन प्रभाग में काले हिरणों की कुल संख्या 2,758 दर्ज की गई।

घुमुसर दक्षिण के वन प्रमंडल अधिकारी (डीएफओ) बीके आचार्य ने बताया कि स्थानीय लोगों और वन विभाग द्वारा दी गई सुरक्षा और वन्यजीवों के आवास में सुधार के फलस्वरूप गंजाम जिले में हर साल काले हिरणों की संख्या में वृद्धि हो रही है। गंजाम जिले के लोग वर्षों से धार्मिक आस्था के साथ काले हिरणों की सुरक्षा कर रहे हैं।

काला हिरण संरक्षण समिति (गंजाम) के अध्यक्ष अमूल्य उपाध्याय के अनुसार, "क्षेत्र के लोग मानते हैं कि खेतों में काले हिरणों का दिखना शुभ संकेत है।" उन्होंने कहा कि गांवों के लोग इन हिरणों को नुकसान नहीं पहुंचाते है और हिरण स्वतंत्र रूप से घूमते हैं। फिलहाल काले हिरणों का एकमात्र प्राकृतिक आवास जिला गंजाम है।

पुरी जिले के बालुखंड-कोणार्क वन्यजीव अभयारण्य में भी कुछ समय पहले काले हिरण देखे जाते थे, लेकिन 2012-13 के बाद वे यहां से लुप्त हो गए। वन विभाग अब पुरी अभयारण्य में काले हिरणों को स्थानांतरित कर उनके पुराने आवास को पुनर्जीवित करने की पहल कर रहा है।

घुमुसर उत्तर वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु शेखर मोहंती ने बताया कि अब तक तीन मादा और एक नर काले हिरणों को पुरी स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले के तहत जल्द ही चार और काले हिरणों को वहां भेजा जाएगा।

टॅग्स :ओड़िसाOdisha Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा