लाइव न्यूज़ :

पिता दर्जी तो मां करती थीं मनरेगा में मजदूरी, खुद नाइट गार्ड की नौकरी कर बना आईआईएम का प्रोफेसर, जानें रामचंद्रम की संघर्ष भरी कहानी

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 12, 2021 17:21 IST

टेलीकॉम एक्सचेंज कंपनी में नाइट गार्ड की ड्यूटी करने वाले रंजीत रामचंद्रन को मिली सफलता बने आईआईएण के प्रोफेसर । फेसबुक पोस्ट के जरिए बताई अपनी कहानी ।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के रंजीत रामचंद्रन बने आईआईएम के प्रोफेसरनाइट गार्ड की ड्यूटी कर पाई सफलता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है रंजीत की कहानी

केरल :  केरल के रंजीत रामचंद्रन नाइट गार्ड की ड्यूटी  कर आईआईएम के असिस्टेंट   प्रोफेसर बन गए हैं । दरअसल हाल में उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी कि जिसमें उन्होंने अपने गांव के घर की फोटो शेयर कहा था कि इस घर में एक आईआईएम का प्रोफेसर रहता है । फिर रंजीत की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई । पोस्ट के बारे में रंजीत से पूछने पर वह कहते हैं कि मुझे नहीं पता था कि यह इतना वायरल हो जाएगा । मैं बस कुछ लोगों को प्रेरित करना चाहता था कि बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखनी चाहिए । 

रात को गार्ड की ड्यूटी कर पढ़ाई की 

रंजीत के जीवन में बहुत सारी चुनौतियां थी लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी । उनके पिता एक दर्जी का काम करते थे और मां मनरेगा में मजदूर का काम करती थी । अपने भाई-बहनों की पढ़ाई जारी रखने के लिए रंजीत ने टेलीकॉम कंपनी में नाइट गार्ड की ड्यूटी करनी शुरू कर दी । सुबह वह कॉलेज जाकर अपनी पढ़ाई करते , उसके घर से खाना खाकर ड्यूटी पर चले जाते । उन्होंने अपने गार्ड रूम को ही लिविंग रूम बना लिया था और खूब मेहनत कर हर चुनौती का डट कर सामना किया ।

वित्त मंत्री टीएम थॉमस ने दी बधाई 

केरल के मंत्री टीएम थॉमस ने रामचंद्रन की प्रशंसा करते हुए उनकी पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'जिस क्षण में उन्हें लगा कि वे हार जाएंगे, उन्होंने अपने जीवन को बदल दिया और सपलता हासिल की और यह सभी हमारे लिए प्रेरणा है । हमारे सामने के आऱ नारायणन जैसी हस्तियों का उदाहरण है , जिन्होंने अपनी असाधारण इच्छाशक्ति से बड़ा मुकाम हासिल किया । रंजीत जैसे लोग ने शिक्षा को  सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए  हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है । ' 

रंजीत ने अर्थशास्त्र से अपनी पीएचडी पूरी की है और फिलहाल आईआईएण रांची में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं ।  

टॅग्स :सफलताकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल