लाइव न्यूज़ :

गंभीर पत्रकारिता के लिए स्वतंत्रता आवश्यक शर्त: नायडू

By भाषा | Updated: December 17, 2021 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि गंभीर और सार्थक पत्रकारिता करने के लिए स्वतंत्रता एक आवश्यक शर्त है।

‘केरलीयम-वी के माधवन कुट्टी पुरस्कार-2020’ प्रदान करने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए, नायडू ने मीडिया से दलितों और वंचितों के अधिकारों की सुरक्षा और अवैध तथा भ्रष्ट प्रथाओं को उजागर करने में और अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार, इसे बिना किसी डर या पक्षपात के काम करना चाहिए।’’

उन्होंने इस बात पर गौर करते हुए कि पत्रकारिता नागरिकों की तीसरी आंख बन जाती है कहा कि इसे सबूतों, तथ्यों और व्यावहारिक शोध के साथ सरकार के कार्यों की रचनात्मक आलोचना करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘जब खोजी पत्रकारिता पूर्वाग्रह और पक्षपात से मुक्त हो, तभी मीडिया चौथे स्तंभ के रूप में अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतर सकता है।’’

नायडू ने मीडिया से संसद में केवल हंगामे और व्यवधान को उजागर करके सनसनी फैलाने से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि मीडिया को उन सांसदों के अच्छे प्रदर्शन को प्रमुखता देनी चाहिए, जो नियमित रूप से सदन में उपस्थित होते हैं और सरकार को रचनात्मक सुझाव देकर बहस में भाग लेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos