लाइव न्यूज़ :

'पूर्व गृह मंत्री सुशील शिंदे अब परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर जा सकते हैं', अमित शाह ने कसा तंज

By रुस्तम राणा | Updated: September 16, 2024 21:38 IST

Jammu amd Kashmir अमित शाह शाह ने रामबन जिले में एक चुनावी रैली में कहा, "आपने महाराष्ट्र के एक बड़े कांग्रेस नेता शिंदे को सुना होगा, जिन्होंने कहा था कि उन्हें लाल चौक (श्रीनगर में) जाने से डर लगता है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें अब अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ आना चाहिए।" 

Open in App
ठळक मुद्देहाल में शिंदे ने कहा था कि उन्हें लाल चौक (श्रीनगर में) जाने से डर लगता हैशाह ने कहा कि शिंदे को अब अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ आना चाहिएपूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कोई तुम्हारा बाल भी नहीं बिगाड़ सकता

श्रीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर आने का निमंत्रण दिया। शाह ने रामबन जिले में एक चुनावी रैली में कहा, "आपने महाराष्ट्र के एक बड़े कांग्रेस नेता शिंदे को सुना होगा, जिन्होंने कहा था कि उन्हें लाल चौक (श्रीनगर में) जाने से डर लगता है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें अब अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ आना चाहिए।" 

पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "कोई तुम्हारा बाल भी नहीं बिगाड़ सकता। हमने आतंकवाद को खत्म करके कश्मीर को सुरक्षित किया है।" गौरतलब है कि 10 सितंबर को शिंदे ने अपनी आत्मकथा ‘राजनीति में पांच दशक’ का विमोचन किया और देश के गृह मंत्री बनने से पहले श्रीनगर की अपनी यात्रा को याद किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने अपने श्रोताओं से कहा, “मैं उनसे (शिक्षाविद् विजय धर) मिलने गया था। मैं उनसे सलाह मांगता था। उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं इधर-उधर न घूमूं, बल्कि लाल चौक जाऊं, लोगों से मिलूं और डल झील घूमूं।”

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "लोगों को लगा कि यहां एक गृह मंत्री है जो बिना किसी डर के घूमता है...लेकिन मेरी फटी थी वो किसको बताऊं? (लेकिन मैं किसे बताऊं कि मैं डर गया था?)। मैंने आपको (दर्शकों को) हंसाने के लिए यह कहा, लेकिन एक पूर्व पुलिसकर्मी इस तरह नहीं बोल सकता।" नवंबर-दिसंबर 2014 के बाद से इस क्षेत्र में पहला विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 5 अक्टूबर को होगा। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। 

टॅग्स :अमित शाहजम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

भारतअंतिम बार मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता?, मंत्रियों और अधिकारी के साथ ग्रुप तस्वीरें, देखिए

भारतBihar New CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, आज फैसला, बनेंगे 33 मंत्री, देखिए किस दल से कौन?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा