लाइव न्यूज़ :

पहली बार रेल से अमेजन के माल की ढुलाई, पश्चिम बंगाल में सियालदह से दानकुनी सेवा शुरू, 5537 रुपये का किराया तय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 14:03 IST

पायलट परियोजना के तहत रेलवे कम भीड़ भाड़ वाले समय में अपनी ईएमयू सेवाओं पर ई-कॉमर्स के माल की ढुलाई की अनुमति देगा। परियोजना फिलहाल तीन महीने के लिए शुरू की गयी है। रोजाना कुल सात मीट्रिक टन माल ले जाने की अनुमति दी गयी है। सामान के लिए रोजाना 5537 रुपये का किराया तय किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि भारतीय रेलवे में ईएमयू सेवाओं में आरक्षित खेप की पायलट परियोजना पहली बार चलायी गयी है।रेलवे को भी कम व्यस्तता वाले समय -दिन में ग्यारह बजे से शाम चार बजे के बीच एक निश्चित आमदनी होगी।

रेलवे ने सोमवार को रेल से अमेजन के माल की ढुलाई की शुरुआत कर दी। इसके तहत, पूर्वी रेलवे के अंतर्गत सियालदह-दानकुनी ईएमयू लोकल ट्रेन से अमेजन की खेप पहुंचायी गयी।

पायलट परियोजना के तहत रेलवे कम भीड़ भाड़ वाले समय में अपनी ईएमयू सेवाओं पर ई-कॉमर्स के माल की ढुलाई की अनुमति देगा। परियोजना फिलहाल तीन महीने के लिए शुरू की गयी है। रोजाना कुल सात मीट्रिक टन माल ले जाने की अनुमति दी गयी है। सामान के लिए रोजाना 5537 रुपये का किराया तय किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय रेलवे में ईएमयू सेवाओं में आरक्षित खेप की पायलट परियोजना पहली बार चलायी गयी है। इसके जरिए अमेजन तेजी से अपना माल पहुंचा पाएगा और रेलवे को भी कम व्यस्तता वाले समय -दिन में ग्यारह बजे से शाम चार बजे के बीच एक निश्चित आमदनी होगी और मौजूदा व्यवस्था में कोई बाधा या असुविधा भी नहीं होगी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मौजूदा तंत्र पर कोई अतिरिक्त दबाव या भार के रेलवे को राजस्व सृजन का फायदा होगा वहीं अमेजन को भी सामान पहुंचाने में कम समय लगेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेजन ने दानकुनी में सुविधा केंद्र के कारण अपने माल को जल्दी पहुंचाने के लिए सियालदह से दानकुनी मार्ग को तरजीह दी। पायलट परियोजना की सफलता से अन्य मार्गों पर भी अमेजन और अन्य ई-कॉमर्स कंपनियां इसमें रुचि ले सकती हैं।’’ 

टॅग्स :भारतीय रेलपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया