लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: किसान आंदोलन की वजह से इन शहरों में स्कूल बंद, पढ़ें पूरी लिस्ट

By अंजली चौहान | Updated: December 6, 2024 11:36 IST

Farmers Protest:शुक्रवार को दोपहर एक बजे शंभू बॉर्डर धरना स्थल से किसान दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेंगे।

Open in App

Farmers Protest: पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर कड़ी सुरक्षा की गई है। पुलिस ने दिल्ली की सीमा पर बैरिकेड्स और भारी पुलिस बल तैनात किया है। किसान आज दोपहर के समय दिल्ली चलो मार्च शुरू करने वाले है जो कि शंभू बॉर्डर से शुरू किया जाएगा। इस मार्च को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने बी अपनी कमर कस ली है। वहीं बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। डिप्टी कमिश्नर की ओर से जारी आदेश के अनुसार अगले आदेश तक पैदल, वाहन या अन्य साधनों से जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है।

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले एकत्र हुए किसानों ने पहले फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत कई अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी तक पैदल मार्च की घोषणा की थी। सुरक्षा बलों द्वारा दिल्ली कूच रोके जाने के बाद 13 फरवरी से वे पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने सभी किसानों से शांति बनाए रखने और दिल्ली कूच की अनुमति लेने की अपील की। ​​ उन्होंने कहा, "मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है।" 

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 101 किसानों के पहले जत्थे के बाद, अन्य जत्थे भी अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा सरकार 101 किसानों के पहले जत्थे को दिल्ली की ओर मार्च करने से रोकने के लिए बल का प्रयोग करती है, तो "यह केवल सरकार की पोल खोल देगा।"

इससे पहले 5 नवंबर को, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 101 किसानों का एक 'जत्था' शंभू सीमा विरोध स्थल से शुक्रवार दोपहर 1 बजे दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेगा। अंबाला जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत एक आदेश जारी किया है, जिसमें जिले में पांच या अधिक व्यक्तियों की किसी भी गैरकानूनी सभा को प्रतिबंधित किया गया है।

टॅग्स :किसान आंदोलनSchool Education Departmentहरियाणापंजाबदिल्लीdelhiAmbala
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा