लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand 5 Lok Sabha Seat: 'सत्ता के लिए भूख पैदा नहीं करेंगे', उन्होंने हमारा स्थान लिया, पूर्व सीएम हरीश रावत का तंज

By धीरज मिश्रा | Updated: April 5, 2024 11:10 IST

Congress leader Harish Rawat: उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि हर स्तर पर हमारा स्थान भाजपा ने ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कांग्रेस को एक्टिव होने की जरूरत हरीश रावत ने कहा बीजेपी ने हमारा स्थान ले लिया हरीश रावत ने कहा सत्ता की भूख पैदा करनी होगी

Congress leader Harish Rawat: उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि हर स्तर पर हमारा स्थान भाजपा ने ले लिया है। यह राष्ट्रीय स्तर या प्रांतीय स्तर की बात नहीं है, यहां तक कि गांव स्तर पर, स्थानीय स्तर पर भी उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमारी जगह ले ली है, जब तक हम उन्हें वहां से नहीं हटाएंगे, तब तक हम कैसे अपने इलाके के नेता बन पाएंगे।

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए बीजेपी एक्टिव हैं उनके कार्यकर्ता एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें उन्हें हटाना है तो हमें ज्यादा एक्टिव होना होगा। तभी हम उन्हें हटा पाएंगे।

कांग्रेसी नेता छोड़ कर बीजेपी में हो रहे हैं शामिल

इन दिनों कांग्रेसी नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। इस पर हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी वह वॉशिंग मशीन हैं जिसमें जाकर सभी दाग धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जो लोग बीजेपी में जा रहे हैं, शायद हमारे साथ रहते हुए उन पर दाग लग गए होंगे। अब बीजेपी में जा रहे हैं तो दाग धुल जाएंगे। मालूम हो कि बीते दिनों पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्त गौरव वल्लभ बीजेपी में शामिल हो गए।

उन्होंने पहले अपने एक्स पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने इस्तीफे के बारे में बताया। इसके कुछ देर बाद वह दिल्ली स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में जाकर बीजेपी में शामिल हो गए। इससे पहले कांग्रेसी नेता और विजेंद्र सिंह भी बीजेपी में शामिल हुए थे। 

पांच सीट जीतेंगे

हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम उत्तराखंड के लोकसभा चुनाव में अच्छा करेंगे। रावत को भरोसा है कि यहां की पांच लोकसभा सीट कांग्रेस जीतने में कामयाब रहेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार, गढ़वाल सहित सीटों पर कांग्रेस का दबदबा है।

टॅग्स :उत्तराखण्डUttarakhand Assemblyउत्तराखंड लोकसभा चुनाव २०२४उत्तराखंड समाचारहरीश रावतकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल