लाइव न्यूज़ :

एटा के जलेसर गांव में पाकिस्तानी महिला बानो बेगम बन गई ग्राम प्रधान, खुलासा होते ही दिया इस्तीफा, जानिए मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 1, 2021 20:43 IST

उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जलेसर ग्राम में हड़कंप मच गया. 65 वर्षीय पाकिस्तानी महिला गांव की प्रधान बन गई। हालांकि जांच में खुलासा होने पर इस्तीफा दे दिया.

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाा की शिकायत गांव के ही रहने वाले कुवेदान खान ने 10 दिसम्बर की गई थी.2015 में बानो बेगम गुदाऊ की ग्राम पंचायत सदस्य चुनी गई.जनवरी 2020 में बानो बेगम को ग्रामीणों ने प्रस्ताव पास करने के बाद कार्यवाहक प्रधान बनाया था.

एटाः उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जलेसर ग्राम में एक पाकिस्तानी महिला बानो बेगम के प्रधान बनने का मामला सामने आया है. इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने तुरंत महिला को पद से हटा दिया.

मजिस्ट्रेट ने इस मामले में जांच के आदेश देते हुए पुलिस को भी केस दर्ज करने को कहा है. अधिकारियों के मुताबिक 65 वर्षीय पाकिस्तानी महिला की शादी एटा निवासी अख्तर अली से 40 साल पहले हुई थी. तभी से वह भारत में रह रही हैं. मामले में शिकायत दर्ज कराने वाले स्थानीय निवासी ने कहा कि वे बिना अधिकार के ग्राम प्रधान के रूप में काम कर रही थीं, क्योंकि वह एक पाकिस्तानी नागरिक हैं.

9 जनवरी को ग्राम प्रधान (प्रमुख) शहनाज बेगम का निधन हो गया

उन्होंने कहा कि 2015 के स्थानीय निकाय चुनावों में बानो बेगम को ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में चुना गया था. इसी साल 9 जनवरी को ग्राम प्रधान (प्रमुख) शहनाज बेगम का निधन हो गया. इसी के बाद से वे अंतरिम ग्राम प्रधान के रूप में काम कर रही थीं. अधिकारियों के मुताबिक भारतीय नागरिक से शादी होने के बाद कराची से एटा आई महिला लांग टर्म वीजा पर भारत में रह रही थी.

उसने कई बार भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए आवेदन भी दिया था,लेकिन नागरिकता नहीं मिली. इस बारे में जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मजिस्ट्रेट सुखलाल भारती ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

उन्होंने कहा कि निवार्चन के लिए एक पाकिस्तानी नागरिक बानो बेगम को आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज कैसे मिल गए और वह ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में चुन भी ली गई.बाद में वह अंतरिम ग्राम प्रधान भी बनी. इन सभी मामलों की जांच की जा रही है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos