लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोविड-19 के आठ नए मामले

By भाषा | Updated: October 10, 2021 23:07 IST

Open in App

नगालैंड, 10 अक्टूबर नगालैंड में रविवार को कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,449 पर पहुंच गयी है, जबकि राज्य में महामारी से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 671 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

संक्रमण के नए मामलों में राजधानी कोहिमा में सर्वाधिक पांच नए मामले सामने आए। इसके बाद दीमापुर में दो जबकि मोकोकचुंग में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया।

बुलेटिन के मुताबिक नगालैंड में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 25 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 29,505 हो गई है। बुलेटिन में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 259 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 93.81 प्रतिशत है।

नगालैंड में अब तक 6.95 लाख लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा चुके हैं, जिसमें से 4.08 लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर