लाइव न्यूज़ :

यूपी से लेकर मुंबई तक..., 'छंगुर बाबा' के ठिकाने पर ED की छापेमारी, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2025 10:10 IST

Chhangur Baba News: चल रही जाँच के तहत, प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी शहजाद शेख से जुड़ी दो संपत्तियों की तलाशी ले रहे हैं—एक बांद्रा में और दूसरी मुंबई के माहिम स्थित रिज़वी हाइट्स में। शेख से फिलहाल बांद्रा स्थित उनके आवास पर धन के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Open in App

Chhangur Baba News: उत्तर प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘छांगुर बाबा’ से संबंधित कथित धर्मांतरण गिरोह से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश और मुंबई में कई जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में 12 और मुंबई में दो ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक टीम की मौजूदगी में ईडी के अधिकारियों ने सुबह करीब पांच बजे छापेमारी शुरू की। संघीय जांच एजेंसी ने हाल में जलालुद्दीन उर्फ ‘छांगुर बाबा’ की गतिविधियों और वित्तीय विवरणों की जांच के लिए एक मामला दर्ज किया है। ‘छांगुर बाबा’ उत्तर प्रदेश में संचालित धर्मांतरण गिरोह का कथित सरगना है। बलरामपुर जिले के निवासी जलालुद्दीन का असली नाम करीमुल्ला शाह है।

जलालुद्दीन, उसका बेटा महबूब और उसके साथियों नवीन उर्फ जमालुद्दीन तथा नीतू उर्फ नसरीन को हाल में उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल जेल में बंद हैं। इससे पहले, ईडी ने कहा था कि जलालुद्दीन ने अपने और अपने साथियों से जुड़े 40 बैंक खातों में लगभग 106 करोड़ रुपये जमा किए, जिनमें से अधिकांश राशि पश्चिम एशिया से मिली थी।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि जलालुद्दीन ने एक बड़ा नेटवर्क बनाया हुआ था जो बलरामपुर स्थित चांद औलिया दरगाह के परिसर से संचालित होता था। इसी जगह पर वह नियमित रूप से भारतीय और विदेशी नागरिकों की बड़ी सभाएं आयोजित करता था। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशमुंबईBalrampur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप