लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान पाकिस्तान शरणार्थियों की मदद में लगी दिल्ली की ये महिला DCP,कहा- कोरोना संकट में यही हमारा फर्ज

By प्रिया कुमारी | Updated: March 28, 2020 12:54 IST

इस मुश्किल घड़ी में अपनी ड्यूटी करती दिल्ली की डीसीपी विजंयत आर्य और उनकी टीम पाकिस्तान से आए शरणार्थियों की मदद की। दिल्ली के मजलिस पार्क के पास पाकिस्तान के कुछ शरणार्थियों कैंप लगाकर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मजलिस पार्क के पास पाकिस्तान के कुछ शरणार्थियों कैंप लगाकर रहे हैं।डीसीपी विजयंत आर्य और उनकी टीम लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद कर रही हैं।

कोरोना संकट की इस घड़ी में गरीबों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में अपनी ड्यूटी निभाती दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से आए शरणार्थियों की मदद की। दिल्ली के मजलिस पार्क के पास पाकिस्तान के कुछ शरणार्थियों कैंप लगाकर रहे हैं, जिसे दिल्ली के डीसीपी विजयंत आर्य और उनकी टीम जरुरत का सामान का मुहैया करा रही है। मजलिस पार्क के पास कम से कम 280 परिवार रह रहे हैं। और लाॉकडाउन के कारण जीने खाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

एएनआई से बात करते हुए डीसीपी विजयंत आर्य ने कहा कि, हमे जैसे ही इस बात की जानकारी मिली कि यहां पर काफी लोग है जिन्हें मदद की जरुरत है। हमने फैसला किया कि हम लॉकडाउन के दौरान रह रहे लोगों की मदद करेंगे और उनकी जरुरत का सामान जैसै खान दवाई आदि मुहैया कराएंगे। डीसीपी ने कहा कि इस कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हमसब को एक होना होगा। और ये हर किसी कि जिम्मेदारी है। कि ऐसे वक्त में लोगों की मदद करे। 

शिविर में रहने वाले शरणार्थियों में से एक नेहरू लाल शख्श ने कहा कि हम पाकिस्तान के सिंध से आए हैं। यहां पर लगभग 280 परिवार हैं। हम काम के लिए कहीं नहीं जा सकते दिल्ली पुलिस हमे जरुरी चीजे मुहैया करा रही है, साथ में ये भी उन्होंने ये भी कहा है कि लॉकडाउन के दौरान खाना भी दिया जाएगा और हम इसके लिए दिल्ली पुलिस का धन्यवाद देते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया