लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने शब-ए-बारात पर घर से बाहर न निकलने को लेकर लगाए पोस्टर, अखिल भारतीय इमाम संगठन के चीफ ने भी की ये अपील

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 8, 2020 14:05 IST

भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5194 हुई है। इसमें 4643 सक्रिय मामले, 401 लोग ठीक/डिस्चार्ज हुए और 149 मौतें शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में 773 नए मामले और 10 लोगों की मौत हुई है। (8 अप्रैल का डाटा)

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आज (8 अप्रैल) कोरोना वायरस के 51 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 35 ने विदेश यात्रा की है, 4 मरकज से हैं और 2 मौतें शामिल हैं।दिल्ली में कोरोना से 20 लोग ठीक हो गए हैं, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 8 और 9 अप्रैल को मनाए जाने वाले शब-ए-बारात से पहले राजधानी की सड़कों पर पोस्टर लगाए। इसमें दिल्ली पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर न आने की अपील की है। पोस्टर पर लिखा हुआ है, ''युवा पुरुष और अभिभावक! ध्यान दें, इस शब-ए-बारात कृपया अपने घरों से बाहर न आएं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारा समर्थन करें।'' दिल्ली में कोरोना वायरस (Covid-19) के मरीजों की संख्या 500 के पार चली गई है।

आज (8 अप्रैल) को अखिल भारतीय इमाम संगठन के चीफ इमाम उमर अहमद इल्यासी ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा है, मैं अपने मुस्लमान भाईयों और इमामों से ये गुज़ारिश करता हूं कि कल से शब-ए-बारात शुरू होने वाला है तो आप सभी लॉकडाउन और धारा 144 का पालन करें और घरों में रह कर इबादत करें। 

इमाम उमर अहमद इल्यासी ने कहा, मैं अपने भारतवासियों से एक अपील करूंगा कि देश में इस समय कोरोना के जो नंबर बढ़ रहे हैं इसका का सिर्फ एक ही इलाज है और वो सामाजिक दूरी है और सरकार ने जो गाइडलाइन दी है उसका पालन करें यही इसका एक मात्र इलाज है।

दिल्ली में कोरोना के  576 मरीज, 11 की मौत

दिल्ली में आज (8 अप्रैल) कोरोना वायरस के 51 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 35 ने विदेश यात्रा की है, 4 मरकज से हैं और 2 मौतें शामिल हैं। राजधानी में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 576 हो गई है। दो लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 11  पहुंच गई है।  अधिकारियों ने कहा कि इनमें से 331 +4 मामले पिछले महीने यहां निजामुद्दीन इलाके में हुई तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम से संबंधित हैं। अधिकारियों ने कहा कि 20 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली पुलिससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे