लाइव न्यूज़ :

Delhi Lockdown: कोरोना के बढ़ते मामले पर सीएम अरविंद केजरीवाल सख्त, इस बार शादियों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, जानें अहम बातें

By अमित कुमार | Updated: May 9, 2021 15:11 IST

Delhi extended lockdown: डीडीएमए ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस उपायुक्त, संबंधित प्राधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे कि लोग अंतर-राज्यीय बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशनों, मंडियों और दुकानों पर कोविड-19 के अनुरूप व्यवहार करें।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में लॉकडाउन के साथ ही कुछ चीजों पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है।लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थानों, बैंक्वेट हॉल, होटलों में शादी की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा अब शादी में 20 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे।

Delhi extended lockdown: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बार कुछ सख्त फैसले लिए हैं। दिल्ली में रोजाना बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों को देखते हुए सीएम ने यह फैसला लिया है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन को 17 मई तक एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया दिया गया है। 

इससे पहले तीनों बार जब एक-एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था तो मेट्रों की सेवाएं चालू थी। लेकिन इस बार मेट्रों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, अब शादियां केवल घर या अदालत में ही हो सकती हैं और इसमें 20 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे। इसमें कहा गया है कि इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, बैंक्वेट हॉल, होटलों और ऐसे ही अन्य स्थानों पर शादी समारोहों पर पूरी पाबंदी रहेगी। 

केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हालांकि कोविड-19 के मामलों में कमी आयी है लेकिन महामारी की मौजूदा लहर में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब तक हासिल की गई कामयाबी को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के कारण 20 अप्रैल को लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 

हालांकि मामलों में गिरावट आई है और संक्रमण दर छह अप्रैल को सबसे अधिक 35 प्रतिशत थी और अब करीब 23 प्रतिशत पर आ गई है। लॉकडाउन सोमवार को सुबह पांच बजे खत्म होना था लेकिन अब उसे 17 मई की सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार हुआ है। टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है लेकिन अभी पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे