लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सस्ता हुआ कोरोना वायरस टेस्ट, अब सिर्फ लगेंगे 2400 रुपये

By निखिल वर्मा | Updated: June 18, 2020 12:27 IST

कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने कोरोना जांच की कीमतों को तय करने का फैसला राज्य सरकार के ऊपर छोड़ दिया था. इसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना टेस्ट का अधिकतम मूल्य 2200 रुपये तय किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.राजधानी में कोरोना वायरस के 47 हजार मामले मिले हैं जबकि 1904 लोगों की मौत हुई है.दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोरोना वायरस से पीड़ित हैं.

महाराष्ट्र के बाद दिल्ली ने भी  कोविड-19 (COVID-19) टेस्ट (RT-PCR) के लिए अधिकतम मूल्य 2400 रुपये तय किया है। यह जानकारी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी है। मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, विद्युत एवं उन अन्य विभागों का प्रभार संभाल लिया, जो उनके कैबिनेट सहयोगी सत्येंद्र जैन के पास थे। जैन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

सत्येंद्र जैन बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इससे एक दिन पहले ही उन्हें ऑक्सीजन के स्तर में अचानक गिरावट और तेज बुखार के बाद मंगलवार तड़के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में भर्ती कराया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि जैन जब तक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, वे अरविंद केजरीवाल सरकार में बिना किसी विभाग के कैबिनेट मंत्री बने रहेंगे। 

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 47 हजार पार

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 2,414 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के मरीजों की कुल संख्या 47,000 के पार हो गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1,904 पर पहुंच गई।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से 67 मरीजों की मौत हो गई। बुलेटिन के अनुसार महामारी से दिल्ली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,904 हो गई और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 47,102 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है