लाइव न्यूज़ :

Delhi AIIMS: 23 मार्च को रिटायर हो रहे हैं निदेशक रणदीप गुलेरिया, अगले डायरेक्टर के रेस में बलराम भार्गव सहित 32 उम्मीदवार, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2022 14:23 IST

Delhi AIIMS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति को अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे विज्ञापन में आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव भी उम्मीदवारों में शामिल हैं।कार्डियोथोरेसिस एवं वस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) के प्रोफेसर ए.के. बिशोई तथा फोरेंसिक प्रमुख सुधीर गुप्ता शामिल हैं।

Delhi AIIMS: देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)  के निदेशक रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। एम्स नए निदेशक के लिए 29 नवंबर को जारी हुए विज्ञापन में आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर थी। एम्स के 12 डॉक्टर सहित 32 उम्मीदवार हैं। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव भी उम्मीदवारों में शामिल हैं। निदेशक पद के लिए एम्स के 12 चिकित्सकों ने आवेदन किया है। उनमें अस्थिरोग विभागाध्यक्ष एवं ट्रॉमा सेंटर प्रमुख राजेश मल्होत्रा,तंत्रिका विज्ञान केंद्र प्रमुख एम वी. पी. पद्म श्रीवास्तव, एंडोक्रिनोलॉजी विभागाध्यक्ष निखिल टंडन, सर्जरी विभागाध्यक्ष सुनील चंबर, कार्डियोथोरेसिस एवं वस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) के प्रोफेसर ए.के. बिशोई तथा फोरेंसिक प्रमुख सुधीर गुप्ता शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कुछ नामों को चयनित करने के लिए चार सदस्यीय खोज-सह-चयन समिति किस दिन बैठक करेगी, इस बारे में फैसला किया जाना अभी बाकी है। समिति के सदस्य केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग सचिव राजेश एस. गोखले, सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के.विजय राघवन और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘समिति के सदस्य कुछ नामों को अंतिम रूप देने के लिए शीघ्र बैठक करेंगे, जिसके बाद इसे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति को अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।’

यहां देखें लिस्टः

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशकः बलराम भार्गव

अस्थिरोग विभागाध्यक्ष एवं ट्रॉमा सेंटर प्रमुखः राजेश मल्होत्रा

तंत्रिका विज्ञान केंद्र प्रमुखः एम वी. पी. पद्म श्रीवास्तव

एंडोक्रिनोलॉजी विभागाध्यक्षः निखिल टंडन

सर्जरी विभागाध्यक्षः सुनील चंबर

कार्डियोथोरेसिस एवं वस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) के प्रोफेसरः एकेबिशोई

फोरेंसिक प्रमुखः सुधीर गुप्ता।

टॅग्स :एम्सदिल्लीRandeep Guleriaनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज