लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2022 में कोविड से 86.5 लाख मौत?, सीआरएस रिपोर्ट में खुलासा, 2021 में देश भर में 1.02 करोड़ की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2025 22:14 IST

Covid Case: सीआरएस की रिपोर्ट के माध्यम से भारत के महापंजीयक कार्यालय द्वारा प्रदर्शित 2022 के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2021 के मुकाबले मौतों की संख्या में 15.74 लाख की गिरावट ने मृत्यु दर के आंकड़ों को मोटे तौर पर 2020 में देखी गई पूर्व-महामारी पैटर्न के अनुरूप ला दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) के एक नए आंकड़े से यह जानकारी मिली।2021 में 102.2 लाख से घटकर 2022 में 86.5 लाख रह गई यानी 15.4 प्रतिशत की कमी आई।सरकार द्वारा दिए गए उत्तर के अनुसार, 26 जुलाई, 2022 तक कोविड-19 के कारण लगभग 5.26 लाख मौतें हुईं।

नई दिल्लीः वर्ष 2022 के दौरान देश में लगभग 86.5 लाख लोगों की मौत हुई जो कोविड प्रभावित वर्ष 2021 में हुई 1.02 करोड़ से अधिक लोगों की मौत की तुलना में 15 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट को दर्शाता है। नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) के एक नए आंकड़े से यह जानकारी मिली। सीआरएस की रिपोर्ट के माध्यम से भारत के महापंजीयक कार्यालय द्वारा प्रदर्शित 2022 के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2021 के मुकाबले मौतों की संख्या में 15.74 लाख की गिरावट ने मृत्यु दर के आंकड़ों को मोटे तौर पर 2020 में देखी गई पूर्व-महामारी पैटर्न के अनुरूप ला दिया है।

सीआरएस के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में देश भर में 1.02 करोड़ लोगों की मौतों के साथ मृतक संख्या में तेज उछाल दर्ज किया गया था, जबकि यह आंकड़ा 2020 में 81.1 लाख, 2019 में 76.4 लाख और 2018 में 69.5 लाख था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘पंजीकृत मौतों के मामले में, मौतों की संख्या 2021 में 102.2 लाख से घटकर 2022 में 86.5 लाख रह गई यानी 15.4 प्रतिशत की कमी आई।

गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा जैसे कुछ प्रमुख राज्यों ने पंजीकृत मौतों की संख्या में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’’ लोकसभा में 29 जुलाई, 2022 को सरकार द्वारा दिए गए उत्तर के अनुसार, 26 जुलाई, 2022 तक कोविड-19 के कारण लगभग 5.26 लाख मौतें हुईं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत में कोविड-19 से जुड़ी 47 लाख से ज्यादा मौतों की रिपोर्ट दी थी, जिसका सरकार ने कड़ा विरोध किया था। केंद्र ने कहा था कि डब्ल्यूएचओ के अनुमान ‘कई विसंगतियों और गलत धारणाओं’ से ग्रस्त हैं। सरकार ने जवाब में कहा था, ‘‘भारत ने इस अवैज्ञानिक मॉडलिंग दृष्टिकोण की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और परिणाम पर कड़ी आपत्ति दर्ज की थी, खासकर तब जब भारत ने डब्ल्यूएचओ को भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा नागरिक पंजीकरण प्रणाली के माध्यम से प्रकाशित प्रामाणिक डेटा प्रदान किया था।’’

सीआरएस रिपोर्ट ने यह भी दिखाया कि 2022 में 2.54 करोड़ से ज्यादा शिशुओं के जन्म पंजीकृत किए गए। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘पंजीकृत शिशु जन्म की संख्या 2021 में 242.0 लाख से बढ़कर 2022 में 254.4 लाख हो गई, जो लगभग 5.1 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।’’ 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो