लाइव न्यूज़ :

पीएम केयर्स कोष से 'प्रधानमंत्री' शब्द को हटाने के अनुरोध वाली याचिका पर अदालत ने केंद्र से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 18:57 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को 'पीएम केयर्स' कोष ट्रस्ट से 'प्रधानमंत्री' शब्द हटाने के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा। याचिका में ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट से प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज और भारत के प्रतीक वाली तस्वीरों को भी हटाने का अनुरोध किया गया है।

कांग्रेस पार्टी के सदस्य विक्रांत चव्हाण ने यह याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि यह भारतीय संविधान और प्रतीक तथा नाम (अनुचित उपयोग की रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है।

न्यायमूर्ति ए ए सईद और न्यायमूर्ति एस जी दिगे की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई की। याचिका में ट्रस्ट के नाम- प्रधानमंत्री आपातकालीन स्थिति नागरिक सहायता एवं राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)- से प्रधानमंत्री शब्द को हटाने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। ट्रस्ट की वेबसाइट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने के निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

अदालत ने मामले की संक्षिप्त सुनवाई के बाद केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह को याचिका का जवाब देने का निर्देश दिया और मामले को 25 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

याचिका में दावा किया गया है कि इस ट्रस्ट की स्थापना 27 मार्च, 2020 को एक सार्वजनिक धर्माथ ट्रस्ट के लिए की गयी थी जिसका उद्देश्य किसी भी तरह की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति या किसी अन्य प्रकार की आपात स्थिति या आपदा में राहत प्रदान करने के लिए किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो