लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कांग्रेस को झटका, दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल AAP में शामिल, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर एमएलए अमरिंदर सिंह ने लगाए आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2021 16:16 IST

कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह के बीच जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के मुद्दे पर बातचीत नहीं हुई।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।प्रशांत किशोर को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुछ महीने पहले अपना प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया था।

चंडीगढ़ः पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

एक बयान में कहा गया है कि आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान, राज्य मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा और विधायक बलजिंदर कौर ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर मान ने कहा कि पंजाब में हर तबके के लोग आप में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वे पार्टी की जनहितैषी नीतियों और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के काम से प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रेवाल लुधियाना जिले की एक जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक लुधियाना नगर निगम के पार्षद रहे हैं। चड्ढा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने राज्य में सरकार बदलने का मन बना लिया है। पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं।

पंजाब : कांग्रेस विधायक ने लगाए राज्य के वित्त मंत्री पर गंभीर आरोप  

कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वरिंग ने पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर अकाली दल के लोगों को चंदा बांटने का आरोप लगाते हुए पार्टी नेता राहुल गांधी से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

कांग्रेस विधायक की ओर से अपनी ही पार्टी के नेता पर यह आरोप ऐसे समय में लगाए जा रहे हैं जब राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और पार्टी आपसी गुटबाजी से जूझ रही है। अमरिंदर सिंह राजा ने ट्वीट कर कहा, “पंजाब के वित्त मंत्री पंजाब को बर्बाद करने वाले अकाली दल के लोगों का पैसे बांटने में लगे हुए हैं।

कांग्रेस को कमजोर करने और अकाली दल को मजबूत करने की यह योजना मनप्रीत सिंह बादल की ओर से पिछले कई महीनों से चलाई जा रही है। मैं राहुल गांधी से अनुरोध करता हूं कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उनका इस्तीफा लिया जाना चाहिए।" इससे पहले कांग्रेस विधायक ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्हें यह जानकर बेहद निराशा हुई है कि मनप्रीत बादल अकाली दल के लोगों को 15 लाख रुपये का चेक वितरित कर रहे हैं।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूपंजाबआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं