लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ठंड ढा रही है कहर, छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई जिरो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: January 12, 2024 8:48 AM

देश की राजधानी दिल्ली इस समय ठंड का सितम झेल रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार की सुबह तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली इस समय ठंड का सितम झेल रही हैआईएमडी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया हैदिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा क्षेत्र में विजिबिलिटी जिरो हो गई है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय ठंड का सितम झेल रही है। जी हां, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्से और इसके आसपास के इलाके कोहरे की घनी चादर से ढके हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार की सुबह तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार घने कोहरे के कारण शुक्रवार की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा क्षेत्र में विजिबिलिटी जिरो हो गई। हालांकि ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हवाई उड़ान के संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा।

लेकिन दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों की ओर से आवश्यक सलाह जारी की गई है कि दिल्ली से हवाई यात्रा करने वाले यात्री हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपने उड़ान संबंधी सारी जानकारी ले लें और घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

हवाई अड्डा के अधिकारियों ने कहा, "दिल्ली हवाई अड्डे पर लगातार कुछ दिनों से कम विजिबिलिटी की समस्या आ रही है। हालांकि अभी तक सभी उड़ान संचालन सामान्य अवस्था में चल रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे मौसम के हालात को देखते हुए अपनी फ्लाइट से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करके घरों से हवाई अड्डे के लिए निकलें।"

अधिकारियों ने बताया कि सीएटी III एक उपकरण लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) है, जो विमान को कम दृश्यता की स्थिति में उतरने की अनुमति देता है। जब बहुत घने कोहरे के कारण खराब या जिरो विजिबिलिटी होती है तो टेकऑफ़ और लैंडिंग के लिए आईएलएस संचालन आवश्यक हो जाता है।

उन्होंने कहा, "अभी दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ़ सामान्य रूप से जारी है। हालांकि सीएटी III का अनुपालन नहीं करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। हवाई यात्रा में मौसम के कारण हो रही किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है।"

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी कहा कि शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे पालम हवाई अड्डे पर जिरो विजिबिलिटी दर्ज की गई है। आईएमडी की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे (वीआईडीडी) पर भी सुबह 7:30 बजे घने कोहरे के कारण जिरो विजिबिलिटी 200 मीटर थी।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीAirports Authority of Indiaविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather updates: अगले दो दिन यूपी समेत इन राज्यों में IMD ने की लू की भविष्यवाणी, जानें दिल्ली के हाल

भारतDelhi Lok Sabha Election: वीकेंड पर दिल्ली हाउसफुल, मोदी-राहुल करेंगे चुनावी सभा

भारतSexual Assault Case: क्या विदेश से वापस बेंगलुरु लौटेंगे प्रज्वल रेवन्ना! सेक्स टेप मामले में घिरे सांसद को लेकर बड़ा दावा: रिपोर्ट

भारत'कोमा', 'ब्रेन हेमरेज' और फिर.., नहीं था रास्ता आसान, लेकिन दिल्ली के माधव ने CBSE 12वीं की परीक्षा में 93% लाकर.. किया नाम रोशन

भारतNaveen Jaihind On Swati Maliwal: 'स्वाति की जान खतरे में है, अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर होनी चाहिए', स्वाति के पूर्व पति ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस से भले ही केएल शर्मा मैदान में हैं, लेकिन मेरी लड़ाई प्रियंका गांधी से है", स्मृति ईरानी ने अमेठी मुकाबले को लेकर कहा

भारतब्लॉग: अर्थव्यवस्था का सहारा बने प्रवासी भारतीय

भारतपीएम मोदी पर खड़गे का पलटवार, कहा- "कांग्रेस आरक्षण और संविधान के लिए लड़ रही है"

भारतब्लॉग: मानव सेवा की विरासत को समृद्ध कर गए शहीद काले

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन