लाइव न्यूज़ :

CIK Conducts Raids: कश्मीर में नए आतंकी समूह 'तहरीक लबैक या मुस्लिम' के भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 22, 2024 11:05 IST

CIK Conducts Raids:'ऑपरेशन के दौरान, नवगठित आतंकवादी संगठन 'तहरीक लबैक या मुस्लिम' (टीएलएम) के एक भर्ती मॉड्यूल को नष्ट कर दिया गया

Open in App

CIK Conducts Raids: काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने कश्‍मीर में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देकर श्रीनगर, गंदेरबल, बांदीपोरा, कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग और पुलवामा समेत कई जिलों में छापेमारी की और ऑपरेशन के दौरान, नए बने आतंकी संगठन 'तहरीक लबैक या मुस्लिम' (टीएलएम) के भर्ती मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया गया। 

अधिकारियों का मानना है कि यह समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक हिस्सा है, जिसे कथित तौर पर ' बाबा हमास' नाम के एक पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर द्वारा संचालित किया जा रहा था। कश्मीर सीआईके ने कश्मीर में 10 स्थानों पर तलाशी ली। अब तक 14 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस विंग कश्मीर ने पाकिस्तानी आतंकवादी हैंडलर से जुड़े एक भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह, काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने श्रीनगर, गंदेरबल, बांदीपोरा, कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग और पुलवामा सहित जम्मू और कश्मीर के कई जिलों में कई स्थानों पर समन्वित तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने कहा, इस अभियान में एक नए उभरे आतंकवादी संगठन, 'तहरीक लबैक या मुस्लिम' (टीएलएम) द्वारा चलाए जा रहे भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ, जिसे कुख्यात लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक हिस्सा माना जाता है।

भर्ती मॉड्यूल का नेतृत्व कथित तौर पर बाबा हमास नामक एक पाकिस्तानी आतंकवादी हैंडलर कर रहा है। सीआईके अभी भी जांच कर रहा है, और मॉड्यूल के नेटवर्क और संचालन की सीमा के बारे में और जानकारी जुटा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा