लाइव न्यूज़ :

गलत दिशा में साइकिल चला रहा था शख्स, महिला कांस्टेबल ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत काटा चालान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2021 21:55 IST

गुजरात के सूरत में यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक शख्स का गलत दिशा में साइकिल चलाने का चालान काटा दिया। हालांकि यह चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत काटा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगलत दिशा में साइकिल चलाने का चालान काटा साइकिल का चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत काटा साइकिल चालक ने कहा, अदालत जो भी फैसला करेगी वह मानेगा

गुजरात के सूरत में यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक शख्स का गलत दिशा में साइकिल चलाने का चालान काटा दिया। हालांकि यह चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत काटा गया है। चालान की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बहुत से लोगों ने कहा है कि आखिर एक साइकिल चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कैसे किया जा सकता है। 

47 साल के राजबहादुर यादव विद्युत करघा चलाने का काम करते हैं। गुरुवार को सुबह यादव साइकिल सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान एक महिला कांस्टेबल कोमल डांगर ने रोका। कांस्टेबल ने यादव को गलत दिशा में साइकिल चलाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान थमा दिया। यह कोर्ट मेमो है। इसलिए यादव को इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने की जरूरत है। 

पुलिस उपायुक्त ने मानी गलती

इस मामले में सूरत शहर के यातायात पुलिस उपायुक्त प्रशांत सुम्बे ने माना कि महिला कांस्टेबल को साइकिल चालक को यह बताना चाहिए था कि चालान मोटर वाहन अधिनियम की बजाए गुजरात पुलिस अधिनियम के तहत जारी किया गया है। 

मोटर वाहन अधिनियम के तहत नहीं कर सकते चालान

सुम्बे ने शुक्रवार को कहा कि साइकिल चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नहीं बल्कि गुजरात पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। साइकिल चालक ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि वह इस मामले में अदालत के सामने पेश होगा और अदालत जो भी फैसला करेगी वह मानेगा। 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे