लाइव न्यूज़ :

BYJU'S की बड़ी घोषणा, लियोनल मेस्सी को बनाया अपना ब्रांड एम्बेसडर

By भाषा | Updated: November 4, 2022 12:27 IST

बायजू ने अपने सोशल इनीशिएटिव ‘एजुकेशन फॉर ऑल’ के लिए फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेस्सी को पहला वैश्विक ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

Open in App

नयी दिल्ली: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपनी सामाजिक प्रभाव इकाई ‘एजुकेशन फॉर ऑल’ के लिए जानेमाने फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेस्सी को पहला वैश्विक ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। बायजू ने कहा कि अर्जेन्टीना की फुटबॉल टीम के कैप्टन मेस्सी ने शिक्षा में समानता को बढ़ावा देने के लिए बायजू के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

बायजू की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ ने कहा, ‘‘लियोनल मेस्सी को हमारे वैश्विक एम्बेसडर के रूप में अपने साथ पाकर हम उत्साहित हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वह भी जमीनी स्तर से उठाकर सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक बने हैं। बायजू एजुकेशन फॉर ऑल (ईएफए) करीब 55 लाख बच्चों को इसी तरह का अवसर देना चाहता है। मानवीय क्षमता की शक्ति को मेस्सी से ज्यादा बेहतर तरीके से कौन प्रदर्शित कर सकता है।’’

बायजू और मेस्सी के बीच समझौता होने से इस कंपनी की विदेशों तक पहचान बन जाएगी क्योंकि फुटबॉल के दुनियाभर में लगभग 3.5 अरब प्रशंसक हैं, वहीं लियोनल मेस्सी के सोशल मीडिया पर करीब 45 करोड़ फॉलोवर हैं। मेस्सी ने कहा, ‘‘उच्च गुणवत्ता की शिक्षा जिंदगियां बदल देती है और बायजू ने तो दुनियाभर के लाखों छात्रों के करियर पथ को ही बदल दिया है। आशा है कि मैं युवाओं को प्रेरित करूंगा।’’ 

टॅग्स :लियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो