लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2026 14:39 IST

Jharkhand: पीड़िता के बयान के आधार पर 13 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गयी और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना, जहां मास्टर इन डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की पढ़ाई कर रही एक महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे हवस का शिकार बनाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन वो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। महिला डॉक्टर से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची के बरियातू स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना 9 अप्रैल की है, जब पीड़िता लालपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी।

पार्टी के दौरान वहां तीन युवक पहले से मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उत्सव के माहौल के बीच आरोपी दानिश ने छात्रा को निशाना बनाने की साजिश रची और केक कटिंग के बाद खाने-पीने के दौरान उसे नशीला पदार्थ देने की योजना बनाई। आरोप है कि आरोपी दानिश ने पीड़िता को खाने के लिए पिज्जा दिया, जिसमें पहले से ही कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था।

पिज्जा खाने के कुछ ही देर बाद छात्रा की सुध-बुध खोने लगी और उसे तेज चक्कर आने लगे। उसकी बिगड़ती हालत का फायदा उठाते हुए आरोपी उसे आराम कराने के बहाने एक कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अगली सुबह जब छात्रा को होश आया, तो उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का अहसास हुआ।

गंभीर शारीरिक और मानसिक पीड़ा के बीच वह किसी तरह अपने हॉस्टल पहुंची और अपनी सहेली को आपबीती सुनाई। सहेली की तत्परता के कारण उसे तुरंत लालपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार शुरू हुआ और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पीड़िता के बयान के आधार पर 13 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गयी और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सघनता से जांच की जा रही है और अन्य उपस्थित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है। इस घटना ने हाल ही में लातेहार में हुई सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं की याद दिला दी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

टॅग्स :रेपझारखंडJharkhand Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला