लाइव न्यूज़ :

धूर्त’ हैं ब्राह्मण समुदाय?, उद्धव बालासाहेब ठाकरे के विधायक भास्कर जाधव ने कहा-मराठाओं को ब्राह्मणों से ज़्यादा समर्थन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 11:05 IST

भाजपा ने ब्राह्मण समुदाय को मैदान में उतारा है और मेरे बयान की निंदा करते हुए एक पत्र जारी किया है। मेरा जन्म मराठा समुदाय में हुआ है और मेरा भी आत्मसम्मान है।”

Open in App
ठळक मुद्देमराठाओं को ब्राह्मणों से ज़्यादा समर्थन प्राप्त है। मुझे पता था कि मुस्लिम समुदाय मुझे वोट देगा।जाधव अपने रुख पर अड़े रहे।

मुंबईः शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के गुहागर सीट से विधायक भास्कर जाधव ने ब्राह्मण समुदाय को कथित तौर पर ‘‘धूर्त’’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। विधायक ने सोमवार को गुहागर में कहा, ‘‘छोटे समुदाय (जातियां) एक साथ आए और (चुनावों में) मेरे पीछे खड़े हो गए।’’ जाधव ने कहा, ‘‘अगर मराठा समुदाय इसे गंभीरता से लेता है तो एक बड़ा वर्ग मराठों के साथ खड़ा है। मराठाओं को ब्राह्मणों से ज़्यादा समर्थन प्राप्त है। अगर कोई एक ब्राह्मण भी है तो वह भारी पड़ सकता है। वे धूर्त हैं। मुझे पता था कि मुस्लिम समुदाय मुझे वोट देगा।’’

मराठा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विधायक ने 2024 के विधानसभा चुनाव में रत्नागिरी जिले के गुहागर से 2,830 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की। जाधव की टिप्पणी के बाद, गुहागर के ब्राह्मण समुदाय ने एक बयान जारी कर उनकी टिप्पणी की निंदा की। हालांकि, जाधव अपने रुख पर अड़े रहे।

उन्होंने कहा, “भाजपा ने ब्राह्मण समुदाय को मैदान में उतारा है और मेरे बयान की निंदा करते हुए एक पत्र जारी किया है। मेरा जन्म मराठा समुदाय में हुआ है और मेरा भी आत्मसम्मान है।” विधायक ने कहा, “उन्होंने (ब्राह्मण समुदाय ने) सोचा था कि मैं माफी मांग लूंगा। जिन्होंने छत्रपति शिवाजी, छत्रपति संभाजी और महात्मा गांधी को नहीं छोड़ा... क्या वे मुझे छोड़ेंगे?”

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेमुंबईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो