लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने सपा विधायक पर दलितों की भावना आहत करने का आरोप लगाया, जेल भेजने की मांग

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:09 IST

Open in App

लखनऊ, 28 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद पर दलितों की भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

बृजलाल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि सपा विधायक पर दलितों की भावना आहत करने के मामले में अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किए जाने के साथ ही देश विरोधी वक्तव्य के लिए मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।

महमूद ने उत्तर प्रदेश के विधि आयोग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण संबंधी मसविदा तैयार किए जाने पर विवादित बयान देते हुए रविवार को कहा था कि कानून की आड़ में मुसलमानों पर वार करने की साजिश है और मुस्लिमों नहीं, बल्कि दलितों तथा आदिवासियों की वजह से आबादी बढ़ रही है।

सांसद एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा, ''दलित चार शादियां नहीं करता है और न ही रोहिंग्या तथा अवैध बांग्लादेशियों की देश में पैठ बनाता है। दलित भारत माता को न तो डायन कहता है और न ही “वंदे मातरम” पर लोकसभा से बाहर निकलकर भारत का अपमान करता है।”

उन्होंने कहा कि ''हर हालत में “जन संख्या नियंत्रण” करना होगा, जो बिना क़ानून बनाये सम्भव नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहल की है जिसका समर्थन पूरे देश को दलगत भावना से ऊपर उठकर करना चाहिये।'' ''

सपा विधायक इकबाल महमूद ने रविवार को संभल में संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिये एक कानून लाने पर विचार कर रही है। ''दरअसल यह जनसंख्या की आड़ में मुसलमानों पर वार है। भाजपा के लोग अगर समझते हैं कि देश में सिर्फ मुसलमानों की तादाद बढ़ रही है तो यह कानून संसद के अंदर आना चाहिए था ताकि यह पूरे देश में लागू होता। यह उत्तर प्रदेश में ही क्यों लाया जा रहा है।'' सपा विधायक ने कहा ''सबसे ज्यादा आबादी दलितों और आदिवासियों के यहां बढ़ रही है, मुसलमानों के यहां नहीं। मुसलमान तो अब समझ गये हैं कि दो—तीन बच्चों से ज्यादा नहीं होने चाहिए।''

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की बढ़ती आबादी पर अंकुश लगाने के लिये राज्य का विधि आयोग एक कानून के मसविदे पर विचार कर रहा है। आयोग के अध्यक्ष आदित्य नाथ मित्तल के मुताबिक राज्य की जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाने के लिये आयोग ने कानून के प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया है। यह मसविदा दो महीने के अंदर तैयार करके राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि प्रस्ताव के दायरे में बहुविवाह तथा अन्य विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए विचार किया जा रहा है। यह आयोग की तरफ से महज सुझाव होंगे। यह सरकार पर है कि वह इन्हें मानती है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर