लाइव न्यूज़ :

1 जनवरी 2026 को ज्वाइन और 6 जनवरी को इस्तीफा, बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग से क्यों दिया रिजाइन?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2026 17:02 IST

आलोक राज बिहार पुलिस के वरिष्ठ और भरोसेमंद आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं। सेवानिवृत्ति से पहले वे बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकाल के दौरान पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को गति दी थी।65 वर्ष की आयु तक के लिए इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया था।नियुक्ति के महज कुछ ही दिनों के भीतर उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया है।

 

 

 

 

 

पटनाः बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। आलोक राज ने इसी साल 1 जनवरी 2026 को अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। आलोक राज ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें 5 वर्षों के लिए या 65 वर्ष की आयु तक के लिए इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के महज कुछ ही दिनों के भीतर उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया है। 

आलोक राज 1989 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे हैं और महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सरकार ने बीएसएससी की जिम्मेदारी सौंपी थी। बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन और चयन प्रक्रिया में सुधार के लिए उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा था। हालांकि, इतने कम समय में उनके पद छोड़ने के बाद अब प्रशासनिक और राजनीतिक हल्कों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बीएसएससी अध्यक्ष का पद खाली होने से आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं और लंबित परिणामों पर असर पड़ने की संभावना है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार आलोक राज का इस्तीफा स्वीकार कर किसे इस चुनौतीपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपती है।

बता दें, बिहार के डीजीपी रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक राज को बीते 31 दिसंबर के दिन ही नीतीश सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। ऐसे में आलोक राज के द्वारा अचानक इस्तीफा दिए जाने के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि आलोक राज बिहार पुलिस के वरिष्ठ और भरोसेमंद आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं। सेवानिवृत्ति से पहले वे बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को गति दी थी।

टॅग्स :Bihar Policeस्टाफ सिलेक्शन कमिशननीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतराज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 2005 से मुख्यमंत्री थे?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ