लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव और भतीजे चिराग पासवान को सीएम देखना चाहते हैं चाचा पशुपति कुमार पारस?, बिहार में सियासी हलचल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2025 15:55 IST

बिहार चुनाव 2025- रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी में टूट हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसियासत के जानकार चुनाव के पहले सियासी समीकरण बदलने वाला कदम मान रहे हैं।पारस का महागठबंधन में जाना और चिराग को खुश देखना रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के इस बयान से बिहार में सियासी हलचल मचा हुआ है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके और रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान देकर नया सियासी राग छेड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनके भतीजे चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी। हालांकि पारस ने साफ किया कि उनका यह कदम व्यक्तिगत नाराजगी पर आधारित है, लेकिन परिवारिक रिश्तों को लेकर उनका दृष्टिकोण भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया से बातचीत में पारस ने कहा कि चिराग पासवान मेरे भतीजा हैं। परिवार का कोई सदस्य मुख्यमंत्री बने तो यह खुशी की बात है। अगर चिराग सीएम बनते हैं तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे ही होगी। लेकिन, अंततः जनता का ही फैसला होगा। पारस के इस बयान से बिहार में सियासी हलचल मचा हुआ है।

बता दें कि रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी में टूट हो गई थी। पशुपति पारस ने अपने समर्थकों के साथ अलग पार्टी बनाकर महागठबंधन का हिस्सा बनने का निर्णय किया, जबकि चिराग पासवान अकेले एनडीए में बने रहे। पारस ने चिराग को अपना खून मानने से भी इनकार कर दिया था, जिससे पारिवारिक संबंधों में तनाव और गहराया।

उधर, महागठबंधन के भीतर अब तक कांग्रेस को छोड़कर सभी दल तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री मान चुके हैं। तेजस्वी यादव ने खुद को भी अगले सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया है। ऐसे में पारस का चिराग पासवान के पक्ष में बयान राजनीति के जानकारों के लिए नई पहेली बन गया है।

सियासत के जानकार इसे बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सियासी समीकरण बदलने वाला कदम मान रहे हैं। एनडीए में अपनी पहचान न बनाने के बाद पारस का महागठबंधन में जाना और चिराग को खुश देखना उनकी राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025Pashupati Kumar Parasचिराग पासवानतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?