लाइव न्यूज़ :

क्या तेजस्वी यादव पर राजी नहीं राहुल गांधी?, बिहार में सीएम चेहरा तय करेगी जनता, कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा- सभी दल को कुछ सीटों पर समझौता करना होगा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2025 17:16 IST

कृष्णा अल्लावरू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल जीतने वाली सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इस पर गंभीरता से काम चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्क्रीनिंग कमिटी की औपचारिक बैठक 19 सितंबर से पटना में शुरू होगी। उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा और चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पटनाः बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बुधवार को बड़ा बयान देते हुए एक बार फिर से साफ कर दिया कि कांग्रेस अभी मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा जनता तय करेगी। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सभी दलों को कुछ अच्छी सीटें मिलेंगी, लेकिन कुछ सीटों पर समझौता भी करना होगा। नए दलों के आने से सबको अपनी कुछ सीटें छोड़नी पड़ेंगी। कृष्णा अल्लावरू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल जीतने वाली सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इस पर गंभीरता से काम चल रहा है।

पार्टी की बड़ी बैठक 16 सितंबर को होगी, जबकि स्क्रीनिंग कमिटी की औपचारिक बैठक 19 सितंबर से पटना में शुरू होगी। इसी बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा और चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कृष्णा अल्लावरू ने बताया कि ब्लॉक और जिला कमिटी से 14 सितंबर तक नाम आने चाहिए। इसके बाद 16 सितंबर को बिहार पॉलिटिकल कमिटी की बैठक और 19 सितंबर को स्क्रीनिंग कमिटी की पहली औपचारिक बैठक होगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की मैनिफेस्टो कमेटी ने कॉर्डिनेशन कमेटी को प्रस्ताव भेजा है।

जिस पर आगे चर्चा चल रही है। सीट बंटवारे के बारे में उन्होंने कहा कि जीतने वाली सीटों और संख्या के संतुलन पर ध्यान दिया जाएगा। नए गठबंधन सहयोगियों के शामिल होने से सभी दलों को अपनी सीटें संतुलित करनी होंगी, ताकि अच्छी और कमजोर दोनों प्रकार की सीटों का बैलेंस बना रहे।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत