लाइव न्यूज़ :

बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2026 17:32 IST

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने इस बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में 20 से 25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं।बिहार की महिलाओं बल्कि पूरे समाज की गरिमा पर हमला है।कांग्रेस ने रेखा आर्य और उनके पति से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

पटनाः उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के द्वारा पिछले दिनों सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में यह बयान दिए जाने पर कि “बिहार में 20 से 25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं को लेकर सियासी बवाल खडा हो गया है। दरअसल, सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की एक सभा में युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुरूवार को गिरधारी लाल साहू ने कहा था कि अगर शादी नहीं हो रही है तो “बिहार से करवा देंगे”। उन्होंने यह भी कहा था कि “बिहार में 20 से 25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं।

वहीं, गिरधारी लाल साहू के बयान में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी को न केवल बिहार की महिलाओं बल्कि पूरे समाज की महिलाओं का अपमान बताया जा रहा है। इस बयान का वीडियो सामने आते ही देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। लेकिन मामले के तूल पकड़ते ही भाजपा ने भी इस बयान से खुद को अलग करते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने इस बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महिला किसी भी सूरत में सौदे की वस्तु नहीं है और महिलाओं का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि मंत्री के पति का बयान न केवल बिहार की महिलाओं बल्कि पूरे समाज की गरिमा पर हमला है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को कीमत में तौलने वाली सोच बीमार मानसिकता की उपज है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा और मंत्री रेखा आर्य पर निशाना साधते हुए इसे महिला सशक्तिकरण का घोर अपमान बताया। कांग्रेस ने रेखा आर्य और उनके पति से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

वहीं, मामले को तूल पकडते देख गिरधारी लाल साहू ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनकी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं को देवी मानते हैं और अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वे हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है।

टॅग्स :Bihar BJPUttarakhandBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत'बिहार को नया सम्राट मुबारक हो!': सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो