लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: खेसारी लाल यादव के नामांकन के दौरान चोरों की दिखी मौज, सोने की चेन और मोबाइल पर किया हाथ साफ

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2025 18:14 IST

नामांकन के दौरान जुटी भीड़ में एक पत्रकार की लगभग एक लाख रुपये की सोने की चेन पर चोरों ने साथ साफ कर दिया।

Open in App

पटना: राजद के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे भोजपुरी गायक-अभिनेता खेसारी लाल यादव के नामांकन के दौरान चोरों की मौज देखी गई। इस दौरान चोरों ने इस दौरान किसी के चेन उड़ाए तो किसी के फोन ले उड़े। नामांकन के दौरान जुटी भीड़ में एक पत्रकार की लगभग एक लाख रुपये की सोने की चेन पर चोरों ने साथ साफ कर दिया।

बताया जाता है कि खेसारी लाल यादव के नामांकन के लिये पहुंचते ही उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। हालांकि, भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर उचित व्यवस्था की गई थी। काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। बावजूद इसके चोरों का बोलबाला रहा। भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने सोने की चेन और फोन पर जमकर हाथ साफ किया। 

बता दें कि खेसारी लाल यादव ने गुरुवार को राजद की सदस्यता हासिल की। इसके बाद उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अब वह चुनावी मैदान में अपने लटके-झटके के बल पर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेंगे।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025खेसारी लाल यादवआरजेडीछपरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा