लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2025 16:42 IST

स्मृति ईरानी ने कहा कि जनधन योजना से तीन करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं, यह हमारे शासन का गौरव है। गरीब महिलाओं की रसोई में अब धुंआ नहीं है, क्योंकि उन्हें स्वच्छ ईंधन मिला है। महिलाओं को छोटे से छोटे व्यापार से जोड़ने के लिए 11 लाख जीविका समूह सशक्त किए गए हैं।

Open in App

पटना: भाजपा नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं हैं। एनडीए सरकार ने डर और अपराध के साए से यहां की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। अब फिर उस दौर में लौटना उन्हें मंजूर नहीं हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि जनधन योजना से तीन करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं, यह हमारे शासन का गौरव है। गरीब महिलाओं की रसोई में अब धुंआ नहीं है, क्योंकि उन्हें स्वच्छ ईंधन मिला है। महिलाओं को छोटे से छोटे व्यापार से जोड़ने के लिए 11 लाख जीविका समूह सशक्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि रोजगार योजना के तहत 1.30 करोड़ महिलाओं के खातों में दस हजार रुपये की राशि भेजी गई है और चुनाव के बाद दो लाख तक की सहायता दी जाएगी। स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण भाजपा सरकार की उपलब्धि है, जबकि विपक्ष ने हर बार महिला सशक्तिकरण का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को अपराध और दहशत के दौर से बाहर निकाला है और महिलाओं के खातों में सीधे पैसा भेजकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। 

एक सवाल के जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि जैसे ही राजद नेताओं को जानकारी हुई कि मैं प्रेस कांफ्रेंस कर रही हूं, उन्होंने भी प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। लेकिन बिहार की महिलाएं उनके झांसे में नहीं आने वाली हैं। यह पीड़ा का विषय है कि एनडीए सरकार जब सीधे महिलाओं के खाते में पैसा भेज रही है, तो राजद उसकी शिकायत कर उसे रोकने की कोशिश कर रहा है। राजद ने हमेशा महिलाओं को कमजोर रखने का काम किया है। भाजपा नेता ने कहा कि बिहार की महिलाएं अपना मन बना चुकी हैं और अपना हित-अहित बेहतर समझती हैं। 

वहीं, चुनाव प्रचार के लिए निकलते वक्त स्मृति ईरानी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा के बाद राजद का बयान आया है। लेकिन ये स्पष्टीकरण नहीं आया कि राजद ने चुनाव आयोग से ये अनुरोध क्यों किया कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत बिहार की 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं को 10 हज़ार रुपये मिले हैं, उसे रोका जाए। राजद इस तरह दोहरी भाषा में क्यों बात कर रही है?

उन्होंने कहा कि राजद को क्यों लगता है कि महिलाएं तुलना नहीं कर पा रही हैं कि एक तरफ एनडीए की 2 लाख रुपये की सुरक्षा है और दूसरी तरफ राजद का 30 हज़ार रुपये का झुझुना। एक कार्यकर्ता के तौर पर मैं विश्वास दिलाती हूं कि 14 तारीख को भाजपा-एनडीए की सरकार बनेगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025स्मृति ईरानीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ