लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने राजद विधायक से बनाई दूरी, बिहार में गरमायी सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2025 18:03 IST

स्थानीय राजद विधायक निरंजन राय राहुल गांधी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करने पहुंचे थे। लेकिन राहुल गांधी ने विधायक से मुलाकात करने से साफ इंकार कर दिया और इसके तुरंत बाद उनके सुरक्षा गार्ड ने विधायक को पीछे धकेल दिया।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष की एकजुटता को लेकर की जा रही बयानबाजी और मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राजद और कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता आमने-सामने आ ही जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बेनीबाद में जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन मंच साझा कर रहे थे, तभी स्थानीय राजद विधायक निरंजन राय राहुल गांधी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करने पहुंचे थे। लेकिन राहुल गांधी ने विधायक से मुलाकात करने से साफ इंकार कर दिया और इसके तुरंत बाद उनके सुरक्षा गार्ड ने विधायक को पीछे धकेल दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि महागठबंधन के अंदर सब कुछ वाकई ठीक है या नहीं? यह वही विधानसभा क्षेत्र है, जहां मतदाता अधिकार यात्रा का पड़ाव रखा गया था और भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी भी स्थानीय विधायक की ही मानी जाती है। ऐसे में राहुल गांधी का उनसे दूरी बनाना कई तरह के राजनीतिक संदेश छोड़ गया है। लोगों के बीच चर्चा यह भी है कि क्या कांग्रेस और राजद के बीच सिर्फ मंच पर दिखने वाली एकजुटता है और अंदरखाने तनाव की राजनीति चल रही है? क्या महागठबंधन के शीर्ष नेता सिर्फ जनता के सामने "दिखावा" कर रहे हैं। जबकि जमीनी स्तर पर उनके रिश्तों में खटास है? 

तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले विधायक निरंजन राय के साथ इस तरह का व्यवहार से राजद कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखी जाने लगी है। यह सवाल यह उठाया जाने लगा है कि जिस विधायक के क्षेत्र में महागठबंधन शक्ति प्रदर्शन करने उतरा था, उसी विधायक से मिलने में राहुल गांधी ने परहेज क्यों किया? क्या यह कांग्रेस और राजद के बीच विश्वास की कमी का संकेत है या फिर यह विपक्षी एकता की पोल खोलने वाली तस्वीर है? मतदाता अधिकार यात्रा का मकसद जनता के बीच एकता और मजबूती का संदेश देना था। लेकिन वायरल वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025आरजेडीराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए