लाइव न्यूज़ :

सम्मान में खड़ा नहीं हुआ दुकानदार तो बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई ने पीट दिया! क्या है वायरल वीडियो की कहानी, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: November 18, 2020 15:44 IST

रेणु देवी बिहार के डिप्टी सीएम बनते ही पिछले दो दिन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में रेणु देवी के भाई एक दुकानदार के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार की पहली महिला उपमख्यमंत्री बनी हैं रेणु देवी, भाई का रहा है विवादों से नातारेणु देवी के भाई का पिछले साल का वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है

रेणु देवीबिहार की पहली महिला उपमख्यमंत्री बन गई हैं। नीतीश कुमार के साथ 16 नवंबर को दो उप मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली। इसमें एक रेणु देवी तो दूसरे बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद रहे। रेणु देवी बेतिया से  पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुई हैं।

साल 2000 में पहली बार विधायक बनीं रेणु देवी 2005 और 2010 में विधायक निर्वाचित हुईं। वे अतिपिछड़ा समाज नोनिया से ताल्लुक रखती हैं और इसलिए उनकी चर्चा भी खूब हुई।

बहरहाल, रेणु देवी के डिप्टी सीएम बनते ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में नजर आ रहे एक शख्स रेणु देवी के भाई हैं और इसमें वे एक दुकानदार के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। रेणु देवी के भाई पीनू केमिस्ट की दुकान पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और साथ रेणु देवी को डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर भी कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ये वीडियो करीब एक साल पुराना है। ये वीडियो जून 2019 का है। रेणु देवी उस वक्त बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं। बताया जाता है कि उनके भाई पीनू एक दवाई की दुकान पर गए थे। दुकानदार उनको देखकर खड़ा नहीं हुआ। इसी बात पर पीनू को गुस्सा आ गया। पीनू ने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी और दुकान पर लगे सीसीटीवी में पूरा मामला रिकॉर्ड हो गया।

मामला यहीं नहीं रूका, ऐसे आरोप हैं कि मारपीट के बाद पीनू दुकानदार को अपनी फॉर्चूनर में बैठाकर अपने घर भी ले गया था। वहां भी मारपीट हुई। पिछले साल इस मामले ने तूल पकड़ा था और तब आरजेडी ने भी बीजेपी पर निशाना साधा था।

उस वक्त जब ये मामला सामने आया था तो रेणु देवी ने साफ तौर पर कहा था कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, और ना ही भाई के घर उनका आना-जाना है। उन्होंने ये भी कहा कि पीनू से उनकी बात भी नहीं होती हैं, उसके (पीनू के) घर से उनका कोई रिश्ता-नाता नहीं है।

रेणु देवी के भाई का रहा है क्रिमिनल रिकॉर्ड

रेणु देवी के भाई के 2019 के जिस कारनामे की बात हम कर रहे हैं, उससे पहले भी पीनू चर्चा में रहा है। साल 2002 में जब बिहार में आरजेडी की सरकार थी और बीजेपी के अनुसार जब बिहार में जंगलराज था, उस समय के एक अपहरण केस में पीनू का नाम आया था।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने तब पीनू को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया था। उसके साथ संजय सिंह नाम के एक शख्स को भी पुलिस छुड़ाने में कामयाब रही थी, जिसके पटना से किडनैप किए जाने की बात सामने आई थी। 

टाइम्स की इंडिया की उस समय की एक रिपोर्ट बताती है कि संजय सिंह पटना में एक स्कूल चलाते थे और किसी काम से कोलकाता जाने के दौरान उनका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि पीनू पर हत्या और दंगे भड़काने जैसे भी आरोप लगे थे।

टॅग्स :रेणु देवीबिहारनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी