लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः 12 से 15 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी?, झामुमो ने राजद और कांग्रेस दिखाया ठेंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2025 22:15 IST

Bihar Assembly Elections: झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में प्रमुख साझेदार झामुमो का राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावों में झामुमो के लिए सीट सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है।हमारी जिम्मेदारी है और हमने इस संबंध में पहले ही कदम उठा लिए हैं।बिहार में 243 सीट वाली विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होने की उम्मीद है।

Bihar Assembly Elections: कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि गठबंधन सहयोगी के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए सीट मिलें। झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में प्रमुख साझेदार झामुमो का राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन है। राजू ने झारखंड के गिरिडीह जिले में पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों में झामुमो के लिए सीट सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है।

गठबंधन के हिस्से के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है और हमने इस संबंध में पहले ही कदम उठा लिए हैं।’’ पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि झामुमो बिहार विधानसभा चुनाव में 12 से 15 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों के साथ वार्ता के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बिहार में 243 सीट वाली विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होने की उम्मीद है। बाद में, रांची में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान राजू ने कहा कि झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही ब्लॉक-स्तरीय समितियां गठित कर दी हैं। अब, हम जल्द ही राज्य के 49 शहरी स्थानीय निकायों में वार्ड-स्तरीय और ग्राम पंचायत समितियां गठित करेंगे।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी आदिवासियों के लिए अलग सरना धार्मिक संहिता और पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। राजू ने कहा ‘‘हम अलग सरना संहिता के लिए दिल्ली में जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन करेंगे।’’ राजू ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए भारत निर्वाचन आयोग की भी आलोचना की।

टॅग्स :झारखंडबिहारहेमंत सोरेनराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?