लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक और सौगात, 2 और 15 सितंबर को पीएम मोदी देंगे तोहफा, पटना, गया और दरभंगा के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2025 16:29 IST

2 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।सम्राट चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी 2 सितंबर को बिहार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।पटना, गया और दरभंगा के बाद यह बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा।

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमारबिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के लोगों को एक बाद एक नई सौगात दे रहे हैं। पीएम मोदी भी हर महीने बिहार दौरे पर आ रहे हैं। चुनावी साल में एक बार फिर पीएम मोदी 15 सितंबर को बिहार आ रहे हैं, लेकिन इसके पहले 2 सितंबर को पीएम मोदी बिहार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। 2 सितंबर को पीएम मोदी बिहार को करोड़ों की सौगात देंगे। बताया जाता है कि कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से करेंगे। वहीं 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

2 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें रेल, सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल होंगी। पीएम मोदी इस अवसर पर ऑनलाइन जनता को संबोधित भी करेंगे। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी। सम्राट चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी 2 सितंबर को बिहार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।

वहीं 15 सितंबर को प्रधानमंत्री पूर्णिया पहुंचेंगे। यहां वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पटना, गया और दरभंगा के बाद यह बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा। जहां से कमर्शियल विमानों का संचालन शुरू होगा। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे 30 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सितंबर की शुरुआत में डीजीसीए से संचालन की मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस तरह की अपशब्द भाषा का इस्तेमाल किया, वह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा से राजतंत्र की मानसिकता वाला रहा है और राजद की राजनीति द्वेष फैलाने वाली रही है। सम्राट चौधरी ने दावा किया कि बिहार की जनता विपक्ष की हरकतों को देख रही है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-राजद गठबंधन को करारा जवाब देगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीबिहारनीतीश कुमारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील