लाइव न्यूज़ :

Pawan Singh Lok Sabha polls: आसनसोल से नहीं, यहां से मैदान में उतरेंगे पवन सिंह, इस दल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2024 15:36 IST

Bhojpuri singer Pawan Singh Lok Sabha polls: पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक को आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। पवन सिंह कहां से और किस सीट से चुनाव लड़ेंगे? पवन सिंह आरा लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ सकते हैं।

Bhojpuri singer Pawan Singh Lok Sabha polls: भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला कर लिया है। उन्होंने आज बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकसभा चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि वह निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार पवन सिंह आरा लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि पवन सिंह कहां से और किस सीट से चुनाव लड़ेंगे? इसको लेकर उनकी ओर से अभी तक को आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। दरअसल, पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुपरस्टार पवन सिंह बिहार की आरा लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि भाजपा ने 2 मार्च को भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट देने का ऐलान किया था। भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था।

जिसके बाद पवन सिंह ने बीते 3 मार्च को कहा था कि 'भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। सूत्रों की मानें तो पवन सिंह भाजपा छोड़कर किसी दूसरे दल से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

वहीं उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी चर्चा चल रही है। दरअसल पवन सिंह बिहार से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं। बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात में उन्होंने अपनी बात बता दी थी। वहीं उन्होंने कल मंगल पांडे से भी मुलाकात की थी।

पवन सिंह के आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान की जानकारी मिलते ही अब कई सवाल उठने लगे थे। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि पवन सिंह राजद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उधर, अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि पवन सिंह भाजपा के टिकट पर पूर्वी चंपारण यानी राधामोहन सिंह की सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

टॅग्स :पवन सिंह भोजपुरी सांगलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिलपवन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो