लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: मौत के 8 महीने बाद परिवार को मिला कोविड टीकाकरण का एसएमएस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 27, 2022 19:28 IST

55 साल के राघवेंद्र राव की पोस्ट कोविड जटिलताओं के कारण पिछले साल 25 मई को निधन हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन टीकाकरण प्रमाणपत्र में रावेंद्र को थलाघट्टापुरा उपकेंद्र में टीका लगाया गया दर्शाया गया थासर्टिफिकेट में रावेंद्र का आधार संख्या और टीका लगाने वाले का नाम भी दर्ज हैबीबीएमपी अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन पोर्टल पूरी तरह से केंद्र सरकार के नियंत्रण में है

बेंगलुरु: कोविड-19 के उन्मूलन को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रहे देशव्यापी टीकाकरण को लेकर उस समय एक बड़ी खामी उजागर हुई, जब बेंगलुरु में एक मृत शख्स के परिवार को मौत के आठ महीने के बाद सफल टीकाकरण की जानकारी और एसएमएस देकर परेशान किया जाता है। 

बताया जा रहा है कि टीकाकरण में यह बड़ी चूक बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की ओर से हुई है। इस मामले में जानकारी देते हुए मृतक राघवेंद्र राव के भाई वीएस सुरेश ने बताया, "यह हम लोगों के लिए कितना दुखद है कि जब बीबीएमपी के डेटा एंट्री ऑपरेटर ने 23 जनवरी को मुझे फोन करके मृत भाई के टीकाकरण के लिए बताया। उस समय मैंने उन्हें जानकारी दी कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। लेकिन उसके बावजूद बीबीएमपी की ओर से फोन करके बताया गया कि मृत भाई का टीकाकरण सफलतापूर्वक कर दिया गया है। समझ नहीं आयात कि जो जीवित नहीं है, वे भला उसका टीकाकरण कैसे कर सकते हैं?"

सुरेश ने बताया कि 55 साल के राघवेंद्र राव की पोस्ट कोविड जटिलताओं के कारण पिछले साल 25 मई को निधन हो गया था।  सुरेश ने कहा कि हमारे लाख कहने के बाद भी बीबीएमपी के कर्मचारी हमें लगातार फोन करते रहे। जबकि परिवार के लोग बार-बार आने वाली इस फोन कॉल से और दुखी हो रहे थे।  

सुरेश ने बताया कि मोबाईल पर एमएसएस मिलने के कुछ ही घंटों बाद बीबीएमपी के एक अधिकारी फोन करकते बताया कि मेरे मृत भाई का टीकाकरण सफलतापूर्वक हो गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसका सर्टिफिकेट या तो हम ऑनलाइन ले सकते हैं या फिर व्यक्तिगत तौर पर भी पीएचसी जा कर लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे कई बार कहने के बावजूद उन्होंने न कोई क्रॉस-चेक किया न अपने यहां हमारी सूचना को अपडेट किया। उनका रवैया बेहद गैरजिम्मेदाराना था। 

इसके बाद सुरेश ने मृत भाई के टीकाकरण की ऑनलाइन जांच की तो देखा कि रावेंद्र को थलाघट्टापुरा उप-केंद्र में टीका लगाया गया दर्शाया गया था। इसके अलावा जानकारी में आधार संख्या और टीका लगाने वाले का नाम भी सर्टिफिकेट में लिखा था। 

सुरेश ने कहा कि जब मेरे भाई की मृत्यु हुई तब मैंने मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए फॉर्म में उसका आधार नंबर भी लिखा था। जब मैंने बीबएमपी से पूछा कि जब आधार हर चीज से जुड़ा होता है तो वह आखिरकार कैसे किसी मृत व्यक्ति के आधार का इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसका उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। 

इस मामले में बीबीएमपी के अधिकारियों का कहना है कि हम पोर्टल पर कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह पूरी तरह से केंद्र सरकार के नियंत्रण में है, लेकिन हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबेंगलुरुVaccine Administration Cell of the Union Health Ministryकोरोना वायरस इंडियाCoronavirus in India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज