लाइव न्यूज़ :

Bank Holiday April 19: लोकसभा चुनाव के कारण 19 अप्रैल को इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, पढ़ें पूरी लिस्ट

By अंजली चौहान | Updated: April 18, 2024 13:33 IST

Bank Holiday April 19: जानिए किन राज्यों में 19 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे और किन राज्यों में नहीं...

Open in App

Bank Holiday April 19:लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान को कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को देश के कई राज्यों में लोकसभा के पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। इसे लेकर तमाम तैयारियों के बीच, आरबीआई ने बैंक के अवकाश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मतदान के पहले दिन कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। छुट्टी का प्रावधान चुनावी प्रक्रिया में किसी तरह का व्यवधान न हो इसलिए किया गया है। 

इन राज्यों में 19 अप्रैल को बैंक बंद 

नागालैंड

जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135बी के अनुरूप और आगामी लोकसभा आम चुनावों से पहले, नागालैंड के गृह विभाग ने 19 अप्रैल, 2024 को सभी कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश की घोषणा की है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु सरकार ने भी 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कल सार्वजनिक अवकाश को लेकर निर्देश जारी किया गया है। 

किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई, देहरादून, ईटानगर, जयपुर, कोहिमा, नागपुर और शिलांग में बैंक 19 अप्रैल, 2024 को बंद रहेंगे।

19 अप्रैल को मतदान वाले राज्य

उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय में कल वोटिंग की जाएगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 19 अप्रैल से शुरू होगा और नतीजे 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के तय शेड्यूल के मुताबिक, सात चरणों में चुनाव होंगे। पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण की तारीखें इस प्रकार हैं: 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून 2024।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Bankबिहार लोकसभा चुनाव २०२४भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)नागालैंड लोकसभा चुनाव २०२४उत्तराखंड लोकसभा चुनाव २०२४पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज