लाइव न्यूज़ :

बैसाखी और खालसा साजना दिवस समारोहः 253 श्रद्धालुओं का समूह पाकिस्तान रवाना, गुरुद्वारा पंजा साहिब और करतारपुर साहिब जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 21:08 IST

Baisakhi and Khalsa Sajna Diwas celebrations: शनिवार को दोनों हिस्से (समूह) ननकाना साहिब में एकत्र होंगे और अगले तीन दिनों तक एक साथ बैसाखी मनाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदलजीत सिंह सरना को तीर्थयात्रा के लिए जत्था का प्रमुख नियुक्त किया गया है।पहली बार है जब सभी आवेदन किए गए वीजा स्वीकृत किए गए हैं। गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाएगा।

नई दिल्लीः दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) ने बैसाखी और खालसा साजना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए 253 श्रद्धालुओं के एक समूह को बुधवार को दिल्ली से पाकिस्तान भेजा। एक बयान के अनुसार, यह समूह गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में प्रार्थना करने के बाद रवाना हुआ। डीएसजीएमसी के सदस्य परमजीत सिंह चंडोक ने बताया कि इस साल इस अवसर पर पूरे देश से कुल 6,751 श्रद्धालुओं को वीजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि डीएसजीएमसी ने 253 वीजा के लिए आवेदन दिया था, जिनमें से सभी को मंजूरी दे दी गई है।

यह समूह बृहस्पतिवार सुबह छह बजे वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। चंडोक ने बताया कि इसे दो हिस्सों में बांटा गया है - पहला गुरुद्वारा पंजा साहिब जाएगा, जबकि दूसरा गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोनों हिस्से (समूह) ननकाना साहिब में एकत्र होंगे और अगले तीन दिनों तक एक साथ बैसाखी मनाएंगे।

उन्होंने कहा कि उसके बाद, जो श्रद्धालु पहले पंजा साहिब गए थे, वे करतारपुर साहिब जाएंगे और जो पहले करतापुर साहिब गए थे, वे पंजा साहिब जाएंगे। चंडोक ने कहा कि बाद में 16 अप्रैल को यह पूरा समूह लाहौर पहुंचेगा जहां वह स्थानीय गुरुद्वारों में जायेगा और फिर वह 19 अप्रैल को भारत लौट आयेगा। बयान में कहा गया है कि दलजीत सिंह सरना को तीर्थयात्रा के लिए जत्था का प्रमुख नियुक्त किया गया है। चंडोक ने कहा कि यह पहली बार है जब सभी आवेदन किए गए वीजा स्वीकृत किए गए हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानगुरु नानक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा