लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान कम से कम 225 गर्भवती स्त्रियों ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया: अगरतला मेडिकल कॉलेज

By भाषा | Updated: June 3, 2021 12:59 IST

Open in App

अगरतला, तीन जून देश में कोरोना वायरस की दोनों लहरों के दौरान अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज (एजीएमसी) में कम से कम 225 संक्रमित गर्भवती महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि यहां जन्मे नवजातों में से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है।

एजीएमसी में प्रसूति विज्ञान एवं स्त्री रोग विभाग के प्रमुख डॉ. जयंत राय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान यहां पर कोविड-19 से पीड़ित 198 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। इनमें से 60 महिलाओं का प्रसव ऑपरेशन से करवाया गया। वहीं दूसरी लहर में 27 संक्रमित महिलाओं का प्रसव यहां हुआ।

डॉ. राय ने कहा, ‘‘कम से कम 225 संक्रमित गर्भवती महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सतर्कता के चलते नवजात संक्रमित नहीं हुए। संक्रमित मांओं के चेहरों पर मुस्कान लाना चिकित्सकों के लिए एक बड़ी चुनौती थी।

उन्होंने कहा, ‘‘गर्भवती स्त्री का बहुत खयाल रखने की जरूरत होती है जो वैश्विक महामारी के दौरान काफी चुनौतीपूर्ण काम है, लेकिन हमारे चिकित्सकों और स्वास्थ्यमकर्मियों ने मांओं और नवजातों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, स्वच्छता के उच्च मानकों का पालन किया गया।’’

चिकित्सक ने बताया कि इस तरह के मामलों को देख रहे कुछ चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी इस दौरान संक्रमित हुए, लेकिन उन्होंने बच्चों को संक्रमण से बचाकर रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस