लाइव न्यूज़ :

एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 2025ः जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत, सुपर-4 में टीम इंडिया, 6 अंक के साथ पूल-ए में शीर्ष पर भारत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2025 19:59 IST

Asia Cup Hockey Tournament 2025: भारत ने शुक्रवार को टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चीन पर 4-3 की जीत के साथ की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे जापान की ओर से दोनों गोल कोसेई कावाबे ने 38वें और 59वें मिनट में किए।भारत के लिए एक अन्य गोल मनदीप सिंह ने चौथे मिनट में किया। हरमनप्रीत ने पांचवें और 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे।

राजगीरः कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने रविवार को यहां पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए के कड़े मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और सुपर चार चरण के लिए क्वालीफाई किया। चीन के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक बनाने वाले हरमनप्रीत ने पांचवें और 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे जबकि भारत के लिए एक अन्य गोल मनदीप सिंह ने चौथे मिनट में किया। जापान की ओर से दोनों गोल कोसेई कावाबे ने 38वें और 59वें मिनट में किए। भारत ने शुक्रवार को टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चीन पर 4-3 की जीत के साथ की थी।

दो मैच में दो जीत के बाद भारत छह अंक के साथ पूल ए में शीर्ष पर है। जापान और चीन ने एक-एक जीत दर्ज की है। मेजबान टीम अपना अंतिम पूल मैच सोमवार को कजाखस्तान के खिलाफ खेलेगी जबकि जापान और चीन के बीच होने वाले मुकाबले से पूल ए से सुपर चार में जगह बनाने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा। भारत ने पिछले मैच की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया।

टीम में बेहतर समन्वय दिखा और उसे तेज हॉकी खेली जिसके कारण प्रतिद्वंद्वी सर्कल के अंदर लगातार हमले हुए। भारत को पहला मौका दूसरे मिनट में ही मिल गया जब हरमनप्रीत ने मनप्रीत को गेंद दी लेकिन सर्कल के ठीक अंदर से लिया गया उनका शॉट गोल से कुछ इंच दूर से बाहर निकल गया।

भारत को बढ़त लेने में अधिक समय नहीं लगा और कुछ ही मिनट बाद मनदीप के शानदार मैदानी गोल से मेजबान टीम को बढ़त दिला दी। भारत को पांचवें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और हरमनप्रीत ने दूसरे प्रयास में गोल करके भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

पहला क्वार्टर खत्म होने से दो मिनट पहले जापान को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन दोनों ही मौकों पर अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने बेहतरीन बचाव किया। दूसरे क्वार्टर में जापान को लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय टीम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

मध्यांतर से तीन मिनट पहले भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम ने मौका गंवा दिया। मध्यांतर के बाद खेल शुरू होने के कुछ मिनट बाद सुखजीत ने मनदीप को सर्कल के अंदर पास दिया लेकिन उनके शॉट को जापान के गोलकीपर ने रोक दिया।

जापान ने 38वें मिनट में काइतो तनाका के पास पर कावाबे के गोल से भारत की बढ़त को कम किया लेकिन मेजबान टीम ने पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत के एक और गोल से फिर दो गोल की बढ़त हासिल कर ली। जापान को 49वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन सूरज करकेरा ने दो शानदार बचाव किए। मैच खत्म होने से दो मिनट पहले कावाबे ने जरमनप्रीत की कमजोरी का फायदा उठाकर गोल किया लेकिन जापान को हार से नहीं बचा पाए। पूल ए के दूसरे मैच में चीन ने कजाखस्तान को 13-1 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की और सुपर चार में जगह बनाने का दावा बरकरार रखा।

कजाखस्तान को मैच शुरू होने के 12 सेकेंड के अंदर ही पेनल्टी मिली और अगिमटे डुइसेंगजी ने सटीक फ्लिक से गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। हालांकि इसके बाद चीन ने दबदबा बनाया। चीन के लिए डू शिहाओ (10वें, 53वें), किजुन चेन (13वें), चांगलियांग लिन (15वें, 39वें), बेनहाई चेन (29वें, 56वें), युआनलिन लू (31वें), जिशेंग गाओ (33वें) शियाओलोंग गुओ (41वें, 58वें) और युआनलिन लू (42वें, 44वें) ने गोल दागे। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का विजेता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा।

टॅग्स :एशिया कपहॉकी इंडियापटनाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतसीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सांसद नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा भावुक पोस्ट, पढ़िए?

भारतलोकभावन में महज 7 मिनट ही रुके नीतीश कुमार?, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी के साथ पहुंचे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा