लाइव न्यूज़ :

'मैं खुद सत्ता के दुरुपयोग का भुक्तभोगी हूं', अमित शाह बोले- हम कभी काले कपड़े पहनकर रोड पर नहीं निकले

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 29, 2023 21:47 IST

एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह खुद सत्ता के दुरुपयोग का भुक्तभोगी रहे हैं। अमित शाह ने राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान पर कहा कि इस देश के लिए ज्यादा से ज्यादा यातनाएं सहने वाले व्यक्तियों में से एक वीर सावरकर थे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में येदियुरप्पा जी हमारे स्टार कैंपेनर होंगे - अमित शाहमैं खुद सत्ता के दुरुपयोग का भुक्तभोगी हूं - अमित शाहहमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है - अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जो कार्रवाई हुई है उसमें बदले की राजनीति के चलते काम नहीं हुआ है। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी के मामले में कानून के अनुसार काम किया गया है। कांग्रेस लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक फैसला हुआ है। कई सांसद इसके चलते सदस्यता गंवा चुके हैं। सजा पर राहुल गांधी ने अब तक अपील नहीं की है। 

गृह मंत्री अमित शाह नेटवर्क 18 समूह के कार्यक्रम राइजिंग इंडिया में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान गृहमंत्री ने कई मुद्दों पर बात की। राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान पर अमित शाह ने कहा, "राहुल गांधी को माफी ना मांगनी हो तो ना मांगें, लेकिन सावरकर जी के लिए इस प्रकार के शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस देश के लिए ज्यादा से ज्यादा यातनाएं सहने वाले व्यक्तियों में से एक वीर सावरकर थे। अगर उनको हम पर भरोसा नहीं है तो वो अपनी दादी इंदिरा जी का ही भाषण सुन लें।"

बदले की भावना से की गई कार्रवाई और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर अमित शाह ने कहा,  "मैं खुद सत्ता के दुरुपयोग का भुक्तभोगी हूं, मुझपर दंगों के फर्जी केस किए गए। मेरे खिलाफ मुंबई में केस चला, कोर्ट ने सभी मामले खारिज कर दिए। हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। सीबीआई के तहत 9 साल में 5000 केस दर्ज किए। कांग्रेस ने 500 भी नहीं किए हैं। ईडी ने जो इतने समय में कुर्की की है उसमें से 5 फीसदी से भी कम राजनेताओं का है। इस देश की जनता ने सबकुछ देखा हुआ है। हम कभी काले कपड़े पहनकर रोड पर नहीं निकले, क्योंकि कानूनी मामला है, अगर निर्दोष हैं तो कानून आपको छोड़ देगा।"

कर्नाटक चुनावों पर अमित शाह ने कहा, "भाजपा में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान होता है। कर्नाटक में येदियुरप्पा जी हमारे स्टार कैंपेनर होंगे। कर्नाटक में हम भारी बहुमत से जीत दर्ज करने वाले हैं। विपक्ष में एकता नहीं है। मोदी विरोध में ये लोग एकजुट हो रहे हैं। विपक्षी एकता सिर्फ टीआरपी के लिए है। कोई न एक दूसरे को नेता मानता है और न ही एक दूसरे को सीट देने के लिए तैयार होगा।"

कर्नाटक चुनावों के लिए भाजपा ने अब तक  उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। इस पर अमित शाह ने कहा, "जेडीएस में एक परिवार बैठ जाता है इसलिए फैसला हो जाता है। कांग्रेस में कई परिवार बैठ जाए तो फैसला होता है। हम कार्यकर्ताओं से चर्चा कर फैसला करते हैं इसीलिए थोड़ा स्लो हैं हम।" 

टॅग्स :अमित शाहराहुल गांधीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023बीएस येदियुरप्पासीबीआईविनायक दामोदर सावरकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल