लाइव न्यूज़ :

'प्रयागराज' को हाई कोर्ट में इन दलीलों के साथ चुनौती, सभी याचिकाओं पर एक साथ होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: November 1, 2018 03:47 IST

 इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज करने की राज्य सरकार की अधिसूचना को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई 13 नवंबर, 2018 तक के लिए टाल दी।

Open in App

 इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज करने की राज्य सरकार की अधिसूचना को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई 13 नवंबर, 2018 तक के लिए टाल दी।इस जनहित याचिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना को प्रतिवादी बनाया गया है। अन्य प्रतिवादियों में मुख्य सचिव, महाधिवक्ता, राजस्व बोर्ड के चेयरमैन आदि शामिल हैं।महिला अधिवक्ता सुनीता शर्मा द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति ए.पी. शाही और न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता के वकीलों और राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता को एक जिले का नाम बदलने के संबंध में कानूनी मुद्दों पर मामला तैयार करने का निर्देश दिया।सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि एक जिले का नाम बदलना कोई नई बात नहीं है और कलकत्ता, बंबई, बैंगलोर आदि के नाम बदले जाने को अलग अलग उच्च न्यायालयों में चुनौती दी गई थी।जनहित याचिका में दलील दी गई कि सैकड़ों वर्षों से इलाहाबाद के तौर पर जाने जाने वाले जिले का नाम बदलकर प्रयागराज करना न तो जनता के हित में है और न ही सरकार के हित में। इसके अलावा, जिले का नाम बदलने से भारी सरकारी धन खर्च होगा।याचिकाकर्ता के वकील ने जनहित याचिका में कुंभ 2019 की घोषणा पर भी आपत्ति जताते हुए कहा इसे गलत ढंग से कुंभ घोषित किया गया है क्योंकि कुंभ मेला पहले ही 2013 में हो चुका है और अगले साल अर्ध कुंभ का आयोजन होगा।इन सभी आधार पर याचिकाकर्ता ने अदालत से 18 अक्तूबर, 2018 को जारी सरकारी अधिसूचना को असंवैधानिक करार देने का अनुरोध किया है। इसी अधिसूचना के तहत इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया गया है।

टॅग्स :इलाहाबादउत्तर प्रदेशहाई कोर्टयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’