लाइव न्यूज़ :

Akhilesh Yadav attack on Modi: सपा प्रमुख ने मोदी पर शपथ से पहले साधा निशाना, बोले- "अधर में जो अटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 9, 2024 15:10 IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी पर रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले जबरदस्त हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्वतमान नरेंद्र मोदी पर किया जबरदस्त हमला अखिलेश यादव ने कहा कि भला अधर में लटकी सरकार भी सरकार कोई सरकार होती हैनरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले जबरदस्त हमला किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि भला अधर में लटकी सरकार भी सरकार कोई सरकार होती है।

अखिलेश यादव ने कहा, "ऊपर से जुदा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं, अधर में जो अटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं।"

नवनिर्वाचित संसद सदस्य, जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नए मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले संभावित लोगों में से हैं। उनको आज शाम शपथ ग्रहण समारोह से पहले रविवार दोपहर को निवर्तमान प्रधानमंत्री के आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया गया। मोदी आज शाम 7:15 बजे तीसरी बार एनडीए गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मोदी के आवास पर पहुंचने वाले भाजपा नेताओं में निर्मला सीतारमण और सर्बानंद सोनोवाल भी मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर पहुंचे। चाय बैठक के लिए पहुंचने वाले अन्य लोगों में भाजपा नेता अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान शामिल थे।

मालूम हो कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 5 जून को सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनने का प्रस्ताव पारित किया था। इससे पहले 9 जून को समाजवादी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचेतक मनोज पांडे समेत सात सपा विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के उम्मीदवार का समर्थन कर पार्टी को चौंका दिया था।

इसके बाद अखिलेश यादव ने इन सात विधायकों की सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसके लिए पार्टी की ओर से एक आधिकारिक पत्र भी तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेगी।

इन सात विधायकों की सूची में अमेठी गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह, रायबरेली ऊंचाहार से मनोज पांडे, अंबेडकरनगर से राकेश पांडे, प्रयाग से पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष वर्मा और अभय सिंह शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 37 सीटें जीतीं, बीजेपी ने 33 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने 2 सीटें जीतीं, और आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) और अपना दल (सोनीलाल) ने उत्तर प्रदेश में एक-एक सीट जीती।

टॅग्स :अखिलेश यादवनरेंद्र मोदीनरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतअंतिम बार मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता?, मंत्रियों और अधिकारी के साथ ग्रुप तस्वीरें, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो