लाइव न्यूज़ :

ADR Report: हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, उनके विरूद्ध नहीं है कोई आपराधिक मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2024 22:00 IST

एडीआर ने यह भी कहा है कि किसी भी मंत्री ने अपने विरूद्ध आपराधिक मामले दर्ज नहीं होने की घोषणा की है। एडीआर और हरियाणा इलेक्शन वाच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सभी 14 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के सभी नवनियुक्त मंत्री करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 30.80 करोड़ रुपये हैं‘एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफर्म्स (एडीआर)’ ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दीकिसी भी मंत्री ने अपने विरूद्ध आपराधिक मामले दर्ज नहीं होने की घोषणा की

चंडीगढ: हरियाणा के सभी नवनियुक्त मंत्री करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 30.80 करोड़ रुपये हैं। ‘एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफर्म्स (एडीआर)’ ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एडीआर ने यह भी कहा है कि किसी भी मंत्री ने अपने विरूद्ध आपराधिक मामले दर्ज नहीं होने की घोषणा की है। एडीआर और हरियाणा इलेक्शन वाच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सभी 14 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। 

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी मंत्री ने अपने विरूद्ध कोई आपराधिक मामला नहीं होने की एलान किया है। रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषण से सामने आया कि सभी 14 मंत्री करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपये है। एडीआर का कहना है कि सबसे अधिक संपत्ति श्रुति चौधरी के पास है जो पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती हैं। 

तोशाम निर्वाचन क्षेत्र की विधायक श्रुति चौधरी के पास 134.56 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री श्याम सिंह राणा हैं। उनके पास 1.16 करोड़ रुपये की सपत्ति है। वह राडौर निर्वाचन क्षेत्र के जन प्रतिनिधि हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री सैनी के पास पांच करोड़ रुपये की और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज के पास 1.49 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सैनी स्नातक हैं। 

अन्य मंत्री विपुल गोयल ने अपने पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की है जबकि आरती राव 68 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। दस मंत्रियों ने अपने ऊपर कर्ज होने की घोषणा की है। उनमें सबसे अधिक 13.37 करोड़ रुपये का कर्ज श्रुति चौधरी पर है। तीन मंत्रियों ने घोषणा की है कि वह 12 वीं पास हैं जबकि 11 ने स्नातक या उससे अधिक की शिक्षा प्राप्त करने की बात कही है। 

भाषा इनपुट

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024नायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा