लाइव न्यूज़ :

एमसीडी में 12 सीट पर उपचुनाव से पहले आप को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने थामा बीजेपी का दामन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 29, 2025 16:19 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएमसीडी उपचुनाव 30 नवंबर को होने वाले हैं।उद्देश्य सुरक्षा में किसी भी तरह की कमी को दूर करना है।आरक्षित बल से अतिरिक्त टीमें तैनात किए जाने की उम्मीद है।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा लगा है। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और आप के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विधायक राज कुमार भाटिया की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। दिल्ली में 30 नवंबर को 12 सीट पर उपचुनाव हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजेश गुप्ता शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम पर ‘आप’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। दो बार ‘आप’ विधायक रहे गुप्ता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रभारी भी थे।

वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा की दिल्ली इकाई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सचदेवा ने गुप्ता का भाजपा में स्वागत किया। सचदेवा ने कहा कि आप नेता अब दिल्ली में उन कमियों और समस्याओं को गिना रहे हैं जो उनकी पार्टी के 12 साल के शासन के दौरान पैदा हुई थीं।

फिर भी वे भाजपा की आठ महीने पुरानी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। गुप्ता ने आरोप लगाया कि आप और उसके नेता अरविंद केजरीवाल के "पतन" के पीछे "सबसे बड़ा कारण" कार्यकर्ताओं के साथ "इस्तेमाल करो और फेंको" वाला व्यवहार था। बयान के मुताबिक, ‘‘भाजपा में शामिल होते समय, राजेश गुप्ता आप में अपने योगदान, इसके बदले में मिले उपहास और आप नेता अरविंद केजरीवाल के व्यवहार को याद करते हुए भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू भी आ गए।’’

गुप्ता ने बयान में कहा कि जब आप का गठन हुआ था, तो कई जाने-माने लोगों ने खुशी-खुशी अरविंद केजरीवाल का साथ दिया था, लेकिन उन्होंने "सभी को धोखा दिया" और एक-एक करके, उन सभी ने उन्हें छोड़ दिया। उन्होंने कहा, "आज, दुर्भाग्य से, मैं भी उस सूची में शामिल हो गया हूं।" उन्होंने दावा किया कि अशोक विहार वार्ड में आप ने उपचुनाव के लिए एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है।

जिसे पार्टी ने ही नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सालों की ईमानदारी, सच्चाई और निष्ठा के बावजूद, जब मैंने चिंता जतायी, तो पार्टी प्रमुख मुझसे बात करने को भी तैयार नहीं थे। यह हालत तब है जब पार्टी ना तो दिल्ली में और ना ही एमसीडी में सत्ता में है। गुप्ता ने दावा किया, ‘‘कार्यकर्ताओं के साथ 'इस्तेमाल करो और फेंको' जैसा बर्ताव करना अरविंद केजरीवाल और आप के पतन का सबसे बड़ा कारण है।"

सचदेवा ने कहा कि गुप्ता ने एक जिम्मेदार विधायक के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनायी थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल उस पहचान की कद्र नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद जिस तरह से केजरीवाल दिल्ली से गायब हैं और जिन हालात में वह गए, उसकी गहरी जांच होनी चाहिए।

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पूरी तरह से गायब हैं, आप नेता आतिशी और गोपाल राय दिल्ली में सिर्फ ‘‘स्पेशल अपीयरेंस’’ दे रहे हैं। उनका इशारा दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए प्रचार की ओर था।

टॅग्स :उपचुनावदिल्ली एमसीडी चुनावAam Aadmi Partyदिल्ली सरकारDelhi Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा