लाइव न्यूज़ :

बिहार के रक्सौल से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा के भाई के घर पर हुई छापेमारी, पुलिस ने बरामद किया है 119 करोड़ का सोना

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2020 19:36 IST

रक्सौल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा के घर से 119 करोड का सोना पकड़ा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देयहां बता दें कि हाल ही में प्रमोद सिन्हा जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. नेपाल के बीरगंज स्थित अशोक सिन्हा के घर पर भी छापेमारी की गई है.पुलिस की ओर से मिली जानकारी एक मुताबिक 22 किलो 576 ग्राम सोने की जब्ती की गई है.

पटना: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा के रक्सौल के हरैया स्थित आवास पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 119 करोड का सोना बरामद किया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. उम्मीदवार के भाई से पूछताछ की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्सौल के भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा के भाई का रक्सौल के हरैया में आवास है, वे रक्सौल बॉर्डर पर कस्टम क्लीयरेंस का काम करते हैं. यहां बता दें कि हाल ही में प्रमोद सिन्हा जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं.

इसके बाद भाजपा ने उन्हें रक्सौल से उम्मीदवार बनाया है. रक्सौल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा के घर से 119 करोड़ का सोना पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि नेपाल पुलिस की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की गई है.

नेपाल के बीरगंज स्थित अशोक सिन्हा के घर पर भी छापेमारी की गई है. जहां से भारी मात्रा में सोना जब्त किया गया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी एक मुताबिक 22 किलो 576 ग्राम सोने की जब्ती की गई है.

भाजपा विधायक के भाई अशोक सिन्हा का कहना है कि कई दिनों से यह मकान बंद था. उनको फंसाने के लिए यह काम किया गया है. यहां बता दें कि पिछली बार रक्सौल विधानसभा सीट से भाजपा के डॉ. अजय सिंह ने पिछले पांच चुनाव में जीत हासिल की है, लेकिन इस बार उनका टिकट यहां से काट दिया गया. इसे लेकर सिटिंग विधायक डॉ. अजय सिंह के साथ कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारनेपालरक्सौल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारत अधिक खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा